सुपरनाइट...: 'रिंकू भाभी' के पति बने अक्षय, सामने आई सुहागरात की Photo
अक्षय कुमार और सुनील ग्रोवर जल्दी ही सोनी टीवी पर स्पेशल एपिसोड 'सुपरनाइट विद पैडमैन' लेकर आ रहे हैं।
DainikBhaskar.com | Last Modified - Jan 12, 2018, 02:13 PM IST
- +7और स्लाइड देखें'सुपरनाइट विद पैडमैन'के सेट पर अक्षय कुमार और सुनील ग्रोवर।
मुंबई.अक्षय कुमार और सुनील ग्रोवर जल्दी ही सोनी टीवी पर स्पेशल एपिसोड 'सुपरनाइट विद पैडमैन' लेकर आ रहे हैं। 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म 'पैडमैन' के प्रमोशन के लिए तैयार किए गए इस एपिसोड की शूटिंग बीते दिनों मुंबई में हुई। इन फोटोज में देखा जा सकता है कि सुनील अपने पॉपुलर कैरेक्टर्स रिंकू भाभी और डॉ. मशहूर गुलाटी के गेटअप में हैं और अक्षय के साथ फनी मोमेंट्स शेयर कर रहे हैं।'रिंकू भाभी' के पति बने अक्षय...
-एपिसोड की एक फनी सीक्वेंस के तहत अक्षय कुमार रिंकू भाभी सुनील ग्रोवर के पति के रूप में भी दिखाई दे रहे हैं।
- सामने आईं फोटोज में से एक में सुहागरात वाला सीन दिखाई दे रहा है तो एक अन्य फोटो में उन्हें किसी प्रतीक्षालय में देखा जा रहा है। फोटोज देखकर लगता है कि सुनील और अक्षय की केमिस्ट्री ऑडियंस को खूब एंटरटेन करने वाली है।'द ड्रामा कंपनी' का हिस्सा ही होगा ये स्पेशल एपिसोड
- अक्षय और सुनील का यह एपिसोड पहले से चल रहे शो 'द ड्रामा कंपनी' का एक हिस्सा होगा। एपिसोड में सुनील के अलावा, सुदेश लहरी, कीकू शारदा, अली असगर, सुगंधा मिश्रा, डॉ. संकेत भोसले और आरजे मंत्रा के साथ-साथ गीता कपूर, नेहा कक्कड़, इला अरुण सहित कई अन्य सेलेब्स भी दिखाई देंगे।
- एपिसोड 14 जनवरी को रात 9 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा।रियल लाइफ पर बेस्ड है अक्षय कुमार की ये फिल्म
- अक्षय कुमार स्टारर यह फिल्म रियल लाइफ पर बेस्ड है। फिल्म की कहानी तमिलनाडु के सोशल एक्टिविस्ट पद्म अवॉर्डी अरुणाचलम मुरुगनाथम से प्रेरित है, जिन्होंने महिलाओं को पीरियड के समय होने वाली समस्याओं को लेकर आवाज उठाई और उन्हें सस्ते सेनेटरी नैपकिन प्रोवाइड कराए।
- फिल्म में अक्षय के अलावा, राधिका आप्टे, सोनम कपूर, सुधीर पांडे और माया अलघ का भी अहम रोल है। अमिताभ बच्चन का कैमियो भी इस फिल्म में देखने को मिलेगा।आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं 'सुपरनाइट विद पैडमैन' की शूटिंग की फोटोज...
- +7और स्लाइड देखें'सुपरनाइट विद पैडमैन'के सेट पर अक्षय कुमार और सुनील ग्रोवर।
- +7और स्लाइड देखेंआरजे मंत्रा, सुनील ग्रोवर और अक्षय कुमार।
- +7और स्लाइड देखेंआरजे मंत्रा, सुनील ग्रोवर और अक्षय कुमार।
- +7और स्लाइड देखेंसुनील गरोवर और अक्षय कुमार सेट पर दूसरे सेलेब्स के साथ।
- +7और स्लाइड देखेंनेहा कक्कड़ के साथ अक्षय कुमार।
- +7और स्लाइड देखेंआरजे मंत्रा, अक्षय कुमार, इला अरुण, नेहा कक्कड़ और गीता कपूर।
- +7और स्लाइड देखेंअली असगर और कीकू शारदा के साथ अक्षय कुमार।
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)