अजय देवगन की ऑनस्क्रीन वाइफ ने की गुपचुप शादी, टेनिस प्लेयर है पति
फिल्म 'दृष्यम' में अजय देवगन की वाइफ का रोल प्ले करने वालीं एक्ट्रेस श्रिया सरन ने गुपचुप शादी कर ली है।
DainikBhaskar.com | Last Modified - Mar 17, 2018, 12:31 PM IST
- +4और स्लाइड देखेंअजय देवगन के साथ श्रिया सरन और उनके पति आंद्रेई कोशेचेव।
मुंबई. फिल्म 'दृष्यम' में अजय देवगन की वाइफ का रोल प्ले करने वालीं एक्ट्रेस श्रिया सरन ने गुपचुप शादी कर ली है। खबरें हैं कि उन्होंने 12 मार्च को अपने रशियन ब्वॉयफ्रेंड आंद्रेई कोशेचेव(Andrei Koscheev) से शादी दी। रिपोर्ट की मानें तो श्रिया के फैमिली के अलावा इंडस्ट्री से सिर्फ मनोज बाजपेयी और शबाना आजमी ही इस शादी में मौजूद रहे। लोखंडवाला में हुई श्रिया की शादी...
- ब्वॉयफ्रेंड आंद्रेई कोशेचेव से श्रिया ने अपने लोखंडवाला स्थित घर में हिन्दू रीति-रिवाज के साथ शादी की।
- बीच में खबरें आई थीं कि श्रिया उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगी। हालांकि उन्होंने किन्हीं कारण से जल्दी में मुंबई में ही शादी कर ली है।
- श्रिया की शादी में ज्यादा लोंगों को इनवाइट नहीं किया गया। बता दें, आंद्रेई नेशनल लेवल के टेनिस प्लेयर हैं।ड्वेन ब्रावो से जुड़ चुका श्रिया का नाम
- साउथ इंडस्ट्री में सुपरस्टार्स में गिनी जाने वालीं श्रिया का नाम वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो के साथ भी जुड़ चुका है। मीडिया में रिपोर्ट आई थी कि वे ब्रावो को डेट कर चुकी हैं हालांकि, उन्होंने इस बात को सिरे से नकार दिया था।
- फिल्मों के अलावा कई ब्रांड के लिए भी काम करने वाली श्रिया एक फैशन मैगजीन के लिए टॉपलेस फोटोशूट करवा चुकी हैं। जब मैगजीन मार्केट में आई तो उन्होंने यह कहा था कि वे इस मैगजीन के कवर पर नहीं है।
- मैगजीन ने उनके फोटो के साथ छेड़छाड़ की है। जबकि मैगजीन के कवर पर साफतौर पर श्रिया ही नजर आ रही थी। बता दें कि 2011 में उन्होंने मुंबई में एक स्पा खोला था। इस स्पा का नाम श्री स्पा है।डांसिंग में करियर बनाना चाहती थीं श्रिया
- साउथ की फिल्मों के बाद बॉलीवुड की तरफ रुख करने वाली श्रिया का जन्म देहरादून में हुआ था और उनका बचपन हरिद्वार में गुजरा है। उन्हें बचपन से ही डांस में रुचि थी।
- वैसे तो वे अपना करियर डांस में ही बनाना चाहती थी, लेकिन किस्मत उन्हें फिल्मों में ले आई। डांसर बनने की ख्वाहिश रखने वाली श्रिया को कॉलेज के दिनों में एक गाने के वीडियो में काम करने का मौका।
- इस वीडियो का शूट बनारस की गलियों में किया गया था। इस वीडियो को देखकर ही रामोजी फिल्म्स ने उन्हें 'इष्टम' फिल्म में काम करने का ऑफर दिया था। हालांकि, इस फिल्म के रिलीज होने से पहले ही श्रिया ने 4-5 फिल्मों को साइन कर दिया था।आगे की स्लाइड्स में पढ़ें श्रिया सरन से जुड़ी कुछ और बातें...
- +4और स्लाइड देखेंश्रिया सरन और आंद्रेई कोशेचेव।
जब शॉर्ट ड्रेस की वजह से श्रिया को मांगनी पड़ी मांफी
साउथ में श्रिया को पहचान फिल्म 'शिवाजी' (2007) से मिली। इस फिल्म के सिल्वर जुबली फंक्शन में उस वक्त के तमिलनाडु के सीएम एम करुणानिधी को भी बुलाया गया था। फंक्शन में श्रिया शॉट डीप नेक वाली व्हाइट कलर की ड्रेस पहनकर पहुंची थी, तो खूब बवाल मजा था। ये बवाल इतना बढ़ गया था कि उन्हें बाद में माफी तक मांगनी पड़ी थी। इस फिल्म में उन्होंने अपनी से दोगुनी उम्र के हीरो यानी रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर की थी। फिल्म के सिल्वर जुबली फंक्शन में श्रिया द्वारा पहनी गई शॉट ड्रेस की पॉलिटिकल पार्टिज ने जमकर आलोचना की थी। बता दें कि राजनीतिक पार्टियों ने श्रिया के पहनावे को लेकर भी आपत्ति उठाई थी। - +4और स्लाइड देखेंश्रिया सरन।
इस फिल्म से श्रिया ने किया बॉलीवुड डेब्यू
2003 में उन्होंने फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से बॉलीवुड में कदम रखा था। हालांकि, इस फिल्म में उनका छोटा ही रोल था। इसके बाद वे फिल्म 'थोड़ा तुम बदलो थोड़ा हम' (2004) में नजर आईं। इसी साल फिल्म 'शुक्रिया' में वे भी दिखी। इन फिल्मों में काम करने के बाद भी श्रिया को बॉलीवुड में सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने साउथ की फिल्मों पर फोकस करना शुरू किया। फिल्म 'शिवाजी' से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली श्रिया ने 2007 में फिल्म 'आवारापन' से बॉलीवुड में कमबैक किया। इस फिल्म में वे लीड रोल में थी। - +4और स्लाइड देखेंअजय देवगन और श्रिया सरन।
एक्टिंग के साथ समाज सेवा भी करती हैं श्रिया
श्रिया एक्टिंग के साथ ही सोशल वर्क भी करती है। वे समाजसेवा और चैरिटी के लिए काम करती हैं। उन्होंने साउथ की 'संतोषम' (2002), 'टैगोर' (2003), 'शिवाजी: द बॉस' (2007) 'कंदस्वामी' (2009) सहित कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने फिल्म जिला गाजियाबाद और पुली में आइटम नंबर भी किया है। 2008 में उन्होंने अंग्रेजी फिल्म 'दि अदर एंड ऑफ द लाइन' में लीड रोल निभाया। इसके अलावा वे अंग्रेजी फिल्म 'कुकिंग विद स्टेला' में भी जर आई थीं। वे डायरेक्टर दीपा मेहता की 2012 में आई अंग्रेजी फिल्म 'मिडनाइट्स चिल्ड्रेन' में भी अभिनय कर चुकी हैं। यह फिल्म लेखक सलमान रुशदी की बुकर अवार्ड नॉवल पर आधारित फिल्म थी। - +4और स्लाइड देखेंआंद्रेई कोशेचेव।
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)