सच्ची कहानियों से इंस्पायर है हेट स्टोरी-4
हेट स्टोरी फ्रेन्चाइज की अगली फिल्म हेट स्टोरी-4 शुक्रवार 9 मार्च को रिलीज होने जा रही है।
dainikbhaskar.com | Last Modified - Mar 08, 2018, 07:44 PM IST
मुंबई। ‘हेट स्टोरी’ फ्रेन्चाइज की अगली फिल्म हेट स्टोरी-4 शुक्रवार 9 मार्च को रिलीज होने जा रही है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से पता चलता है कि यह बहुत ही सफल सीरीज रही है। अब हेट स्टोरी-4 से भी काफी उम्मीदें हैं।
हेट स्टोरी-4 के डायरेक्टर विशाल पंड्या कहते हैं कि यह फिल्म उन सच्ची कहानियों से इंस्पायर है जो अक्सर सुर्खियां बनती हैं। यह उन मुद्दों पर आधारित है जो हमारे आसपास घटित होते हैं और जो महिलाओं पर असर डालते हैं।
विशाल कहते हैं कि इस हेट स्टोरी फ्रेन्चाइज को काफी पसंद किया गया है और यह मेरे दिल के काफी करीब है। हम हमेशा दर्शकों को आश्चर्यचकित करने की दिशा में कार्य करते हैं। इसके लिए हम हमेशा पहली वाली फिल्म से कुछ नया करने का प्रयास करते हैं। वे बताते हैं कि हेट स्टोरी फिल्म्स मीडियम बजट में बनाई गई अच्छी फिल्में हैं।
हेट स्टोरी-4 फिल्म में उर्वशी राउतेला, करण वाही, विवान भटेना, इहाना ढिल्लन और गुलशन ग्रोवर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसको टी-सीरीज ने प्रोड्यूस किया है।
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)