Filmfare अवॉर्ड में पहुंचीं प्रेग्नेंट प्रिटी!, रेखा ने सिखाया विद्या बालन को डांस
शनिवार को मुंबई में 63वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया। इसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे।
DainikBhaskar.com | Last Modified - Jan 21, 2018, 02:09 PM IST
- +13और स्लाइड देखेंपरिणीति चोपड़ा के साथ रेखा, दीया मिर्जा के साथ प्रिटी जिंटा।
मुंबई. शनिवार को मुंबई में 63वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया। इसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे। हाल ही में इस इवेंट की इनसाइड फोटोज सामने आई हैं जिसमें प्रिटी जिंटा एक्ट्रेस दीया मिर्जा के साथ बैठीं टाइम स्पेंड करतीं नजर आ रही हैं। प्रिटी को लेकर खबरें हैं कि वे इन दिनों प्रेग्नेंट हैं और अपना फर्स्ट बेबी एक्सपेक्ट कर रही हैं। बता दें, प्रिटी ने ब्वॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ को करीब पांच साल डेट करने के बाद 29 फरवरी, 2016 को लॉस एंजिलिस में प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। विद्या को डांस सिखाती दिखीं रेखा...
- इवेंट में रेखा भी नजर आईं। वे इस दौरान स्टेज पर विद्या बालन को डांस मूव्य सिखाती दिखीं।
- यही नहीं रेखा, परिणीति चोपड़ा के साथ भी सेल्फी क्लिक कराती नजर आईं।अक्षय ने दी डांस परफॉर्मेंस
- अवॉर्ड शो में अक्षय कुमार ने डांस परफॉर्मेंस दी। तो वहीं राजकुमार राव के आयुष्मान खुराना स्टेज पर डांस कराते दिखाई दिए।
- फंक्शन में शाहरुख खान, काजोल, नेहा धूपिया, रणवीर सिंह, सोनम कपूर, पूजा हेगड़े, अश्विनी अय्यर तिवारी, राजकुमार राव, रेखा, सोनाली बेंद्रे, माधुरी दीक्षित, अथिया शेट्टी, आलिया भट्ट, सोनल चौहान, जया बच्चन, दीया मिर्जा, विद्या बालन सहित कई सेलेब्स स्पॉट हुए।बेस्ट एक्टर बने इरफान
- इस बार फिल्म 'हिंदी मीडियम' को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला, वहीं इस फिल्म के एक्टर इरफान खान बेस्ट एक्टर बने। - फिल्म 'तुम्हारी सुलु' के लिए विद्या बालन को बेस्ट एक्ट्रेस के लिए चुना गया। क्रिटिक्स ने राजकुमार राव को फिल्म 'ट्रैप्ड' के लिए बेस्ट एक्टर माना।
- 'सीक्रेट सुपरस्टार' के लिए जायरा वसीम को बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स) चुना है।इन्हें भी मिला अवॉर्ड
बेस्ट डायरेक्टर - अश्विनी अय्यर तिवारी (फिल्म बरेली की बर्फी)
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर - कोंकणा सेन शर्मा (फिल्म ए डेथ इन द गुंज)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर राजकुमार राव (फिल्म बरेली की बर्फी)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- मेहर विज (फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार)
बेस्ट ओरिजन स्टोरी- अमित मसूरकर (फिल्म न्यूटन)
बेस्ट एक्टर मेल शॉर्ट फिल्म - जैकी श्रॉफ (फिल्म खुजली)
बेस्ट एक्टर फीमेल शॉर्ट फिल्म- शैफाली शाह ( फिल्म जूस)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर फेल- अरिजीत सिंह (फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीफेल- मेघना मिश्रा (फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार)
लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड- बप्पी लेहरीआगे की स्लाइड्स में देखें अवॉर्ड्स फंक्शन की इनसाइड PHOTOS...
- +13और स्लाइड देखेंविद्या बालन के डांस सिखातीं रेखा।
- +13और स्लाइड देखेंट्रॉफी के पोज में खड़े अक्षय कुमार।
- +13और स्लाइड देखेंराजकुमार राव के साथ डांस करते आयुष्मान खुराना।
- +13और स्लाइड देखेंअर्जुन कपूर, आलिया भट्ट, दीया मिर्जा और रणबीर कपूर।
- +13और स्लाइड देखेंडायरेक्टर आनंद एल राय के साथ सोनम कपूर।
- +13और स्लाइड देखेंडांस परफॉर्मेंस के दौरान अक्षय कुमार।
- +13और स्लाइड देखेंमानुषी छिल्लर के साथ शाहरुख खान और रणवीर सिंह।
- +13और स्लाइड देखेंआर माधवन और शाहिद कपूर।
- +13और स्लाइड देखेंअक्षय कुमार।
- +13और स्लाइड देखेंकरन जौहर।
- +13और स्लाइड देखेंराजकुमार राव और रणबीर कपूर।
- +13और स्लाइड देखेंकाजोल, जया बच्चन और अन्य।
- +13और स्लाइड देखेंपति डेनियल के साथ सनी लियोनी।
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)