'रेड' से 'केसरी' तक, अगले 1 साल में आ रही रियल इंसीडेंट पर बेस्ड ये 10 फिल्में
अजय देवगन की मोस्टअवेटेड मूवी 'रेड' 16 मार्च को रिलीज हो रही है।
DainikBhaskar.com | Last Modified - Mar 09, 2018, 11:23 AM IST
- +8और स्लाइड देखेंफिल्म 'रेड' में अजय देवगन-इलियाना डिक्रूज और 'केसरी' में अक्षय कुमार।
मुंबई।अजय देवगन की मोस्टअवेटेड मूवी 'रेड' 16 मार्च को रिलीज हो रही है। फिल्म में फिल्म की कहानी 1981 में यूपी के लखनऊ में घटी सत्य घटना पर आधारित है। इसमें अजय देवगन एक निडर इनकम टैक्स ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं। वैसे, रियल इंसीडेंट पर बेस्ड फिल्मों की बात करें तो मार्च, 2018 से अगले साल यानी अप्रैल, 2019 तक कई फिल्में रिलीज होंगी। इनमें परमाणु, गोल्ड, पलटन, रानी, 83, केसरी और एन एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर जैसी कई फिल्में शामिल हैं। इस पैकेज में हम बता रहे हैं (मार्च, 2018 से अप्रैल, 2019 तक) अगले एक साल में ऐसी कौन-कौन सी फिल्में रिलीज हो रही हैं, जो सत्य घटना पर बेस्ड हैं।
केसरी
रिलीज : 22 मार्च, 2019
स्टारकास्ट : अक्षय कुमार, परिणीति चोपड़ायह फिल्म 1897 में ब्रिटिश भारतीय सेना की एक छोटी सी टुकड़ी और अफगान सेना के बीच हुए बैटल ऑफ सारागढ़ी (सारागढ़ी का युद्ध) पर बेस्ड है।
आगे की स्लाइड्स पर, रियल इंसीडेंट पर बेस्ड 9 फिल्में जो अगले एक साल में होंगी रिलीज...
- +8और स्लाइड देखें
परमाणु
रिलीज : 6 अप्रैल, 2018
स्टारकास्ट : जॉन अब्राहम, डायना पेंटी, बोमन ईरानी- परमाणु 1998 के पोकरण परमाणु परीक्षण पर बेस्ड है। यह 11 से 13 मई 1998 को किया गया था।
- +8और स्लाइड देखें
गोल्ड
रिलीज : 15 अगस्त, 2018
स्टारकास्ट : अक्षय कुमार, मौनी रॉय, अमित साध- यह कहानी है आजादी के बाद भारत के पहले गोल्ड मेडल की, जिसे भारतीय हॉकी टीम ने 1948 में जीता था। अक्षय इस फिल्म में हॉकी प्लेयर बलबीर सिंह का किरदार निभा रहे हैं। बलबीर सिंह 1948, 1952 और 1956 की इंडियन हॉकी टीम का हिस्सा थे। इस टीम ने ओलिंपिक्स में लगातार तीन गोल्ड मेडल जीते थे। वे पद्मश्री पाने वाले पहले स्पोर्ट्स पर्सन हैं। ओलिंपिक में सबसे ज्यादा गोल दागने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम दर्ज है।
- +8और स्लाइड देखें
पलटन
रिलीज : 7 सितंबर, 2018
स्टारकास्ट : सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, ईशा गुप्ता- पलटन 1967 के भारत-चीन युद्ध पर बेस्ड फिल्म है। इसमें युद्ध के समय सैनिकों के बीच की परिस्थिति को दिखाया गया है। इससे पहले जेपी दत्ता बार्डर और एलओसी कारगिल जैसी फिल्मों में सैनिकों के जीवन की झलक दिखा चुके हैं।
- +8और स्लाइड देखें
रानी
रिलीज : अक्टूबर, 2018
स्टारकास्ट : दीपिका पादुकोण, इरफान खान- यह फिल्म 80 के दशक की माफिया क्वीन रहीमा खान उर्फ सपना दीदी पर बेस्ड है। फिल्म में इरफान खान दीपिका के हसबैंड और गैंगस्टर कालिया का रोल प्ले कर रहे हैं।
- +8और स्लाइड देखें
एन एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर
रिलीज : 21 दिसंबर, 2018
स्टारकास्ट : अनुपम खेर- यह फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार रहे संजय बारू की किताब 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर बेस्ड है। इसमें मनमोहन सिंह का किरदार अनुपम खेर प्ले कर रहे हैं।
- +8और स्लाइड देखें
उड़ी
रिलीज : दिसंबर, 2018
स्टारकास्ट : विकी कौशल- यह फिल्म 2016 में पाकिस्तान द्वारा जम्मू के उड़ी सेक्टर में किए गए आतंकी हमले के बाद भारत की तरफ से जवाब में की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर बेस्ड है। फिल्म में लीड रोल विकी कौशल प्ले कर रहे हैं।
- +8और स्लाइड देखें
गली ब्वॉयज
रिलीज : 14 फरवरी, 2019
स्टारकास्ट : रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, कल्कि कोचलिन- गली ब्वॉय' की कहानी की बात करें तो यह एक ऐसे लड़के के बारे में है, जो झुग्गी-बस्ती में पला बढ़ा है और बड़ा होकर चर्चित रैपर बन जाता है। कहा जाता है कि यह रियल लाइफ रैपर डिवाइन और नैजी की कहानी है, लेकिन जोया अख्तर का कहना है कि फिल्म की कहानी किसी से प्रभावित नहीं है।
- +8और स्लाइड देखें
83
रिलीज : 5 अप्रैल, 2019
स्टारकास्ट : रणवीर सिंह- फिल्म ’83' साल 1983 में हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर बेस्ड है। कपिल देव की कप्तानी वाली इस टीम में मोहिंदर अमरनाथ, एसएस मदनलाल, दिलीप वेंगसरकर जैसे कई क्रिकेटर मौजूद थे। इसमें कपिल का किरदार रणवीर प्ले कर रहे हैं।
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)