मुंबई एयरपोर्ट पर घंटों बैठी रहीं प्रियंका चोपड़ा, वीडियो शेयर कर निकाला गुस्सा
प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे काफी परेशान होतीं नजर आ रही हैं।
DainikBhaskar.com | Last Modified - Dec 24, 2017, 06:22 PM IST
- प्रियंका चोपड़ा।
मुंबई.प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे काफी परेशान होतीं नजर आ रही हैं। दरअसल ये वीडियो मुंबई एयरपोर्ट का है जहां उन्होंने कई घंटों तक फ्लाइट का इंतजार किया लेकिन वे नहीं जा सकीं। फ्लाइट नहीं आने की वजह से उन्हें मम्मी मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ के साथ वापस घर लौटना पड़ा। सोशल मीडिया पर निकाला गुस्सा...
- प्रियंका ने इस सिचुएशन का वीडियो बनाकर इंस्टा पर शेयर किया है।
- वीडियो में वे काफी परेशान नजर आ रही थीं। साथ ही वे कह रही थीं, "पिछले 3 घंटे से मैं और मेरी फैमिली एयरपोर्ट फ्लाइट की इंतजार कर रही है हमें बरेली जाना है पता नहीं हम पहुंच भी पाएंगे या नहीं।"
- वीडियो में उन्होंने फैन्स के लिए एक पोल भी चलवाया जिसमें उन्होंने पूछा है कि वे बरेली पहुंचेंगी या नहीं येस-नो में जवाब दें।बरेली में प्रियंका को मिलने वाली थी डॉक्टरेट की उपाधि
- प्रियंका को उनके होमटाउन बरेली में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया जाने वाला था। इसी सिलसिले में वे वहां जा रही थीं लेकिन वे नहीं पहुंच सकीं।
- बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर केशव कुमार अग्रवाल ने 24 दिसंबर को प्रियंका को ये डिग्री देने की अनाउंसमेंट की थी।
- प्रियंका पूरे पांच साल के बाद अपने होमटाउन वापस जा रही थीं। यहां वे Unicef की गुडविल एम्बेसडर होने के नाते इस अवसर पर स्टूडेंट्स को मोटिवेट भी करने वाली थीं।- बता दें, उनका बचपन उत्तर प्रदेश के बरेली में ही बीता है। प्रियंका जल्द दो हॉलीवुड फिल्म 'A Kid Like Jake' और 'Isn't It Romantic?' में नजर आएंगी।
आगे की स्लाइड्स में देखें एयरपोर्ट पर परेशान होतीं प्रियंका चोपड़ा की PHOTOS...
- +4और स्लाइड देखेंमुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट का इंतजार करतीं वेडिंट रूम में प्रियंका चोपड़ा।
- +4और स्लाइड देखेंवेडिंट रूम में प्रियंका चोपड़ा।
- +4और स्लाइड देखेंमम्मी मधु और भाई सिद्धार्थ के साथ प्रियंका चोपड़ा।
- +4और स्लाइड देखेंमम्मी और भाई के साथ प्रियंका चोपड़ा।
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)