क्या हो चुकी अनुष्का-विराट की शादी? सामने आ रहीं ऐसी खबरें
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी को लेकर मीडिया में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
DainikBhaskar.com | Last Modified - Dec 11, 2017, 02:17 PM IST
- +3और स्लाइड देखेंविराट कोहली और अनुष्का शर्मा।
मुंबई.अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी को लेकर मीडिया में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो इटली में दोनों की शादी हो चुकी है। शनिवार (9 दिसंबर) को अनुष्का ने विराट से इटली के मिलान शहर में शादी कर ली है और जल्दी ही दोनों इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकते हैं। स्पोर्ट जर्नलिस्ट ने ट्वीट कर कही शादी की बात...
- रिपोर्ट्स में एक स्पोर्ट जर्नलिस्ट के ट्वीट का हवाला दिया गया है। इस जर्नलिस्ट ने शनिवार रात 11.06 बजे लिखा, "@imVkohli and .@AnushkaSharma are married. Official announcement anytime! Boom.. #ViratWedsAnushka".
- रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया जा रहा है कि विराट ने इटली से इंडिया वापस लौटने के लिए फ्लाइट टिकट भी बुक करा लिया है। कथिततौर पर 26 दिसंबर को अनुष्का और विराट मुंबई में रिसेप्शन देंगे।चर्चा यह भी है
- कुछ रिपोर्ट्स इससे उलट दावा कर रही हैं। कहा जा रहा है कि यह शादी 12 नहीं, बल्कि 15 दिसंबर को होगी।
- इतना ही नहीं, इन रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि शादी का वैन्यू मिलान या फ्लोरेंस नहीं होगा। बल्कि यह शादी टस्कनी के बोर्गो फिनोशिटो (Borgo Finocchieto) रिजॉर्ट में होगी।
- हालांकि, जिस स्पोर्ट जर्नलिस्ट ने शादी हो जाने का दावा किया है उसने एक अन्य ट्वीट में अपनी बात दोहराते हुए कहा है कि 15 दिसंबर को अनुष्का और विराट सिर्फ शादी का ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेंगे।
- जर्नलिस्ट ने ट्वीट में लिखा है, "Virat and Anuskha are already married but the official announcement will be on 15th December. Mark this tweet!"पंडित बोले- शादी के बाद आएंगी मुश्किलें, पढ़ें आगे की स्लाइड्स...
- +3और स्लाइड देखेंअनुष्का शर्मा और विराट कोहली।
पंडित बोले- शादी के बाद आएंगी मुश्किलें
- एक रिपोर्ट में अनुष्का और विराट की शादी का भविष्य बताया गया है। पंडितों और ज्योतिषियों के हवाले से इस रिपोर्ट में कहा गया है कि शादी के बाद अनुष्का और विराट बुरे दौर से गुजर सकते हैं।
- एस्ट्रोलॉजर मालव भट्ट के हवाले से इस रिपोर्ट में लिखा है कि अनुष्का और विराट के वीच इमोशनल कॉनफ्लिक्ट देखने को मिल सकता है।
- अगर वे अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बैलेंस करके नहीं चलेंगे तो उनके बीच विवाद की स्थिति बन सकती है।
- हालांकि, मालव भट्ट ने यह भी कहा है कि सितारे उनकी सक्सेसफुल मैरिज का इशारा करते हैं और इसके लिए उनके आने वाले दो साल काफी महत्वपूर्ण हैं।जहां होनी है वेडिंग, उस रिजॉर्ट में हैं 22 रूम, पढ़ें आगे की स्लाइड्स...
- +3और स्लाइड देखेंबोर्गो फिनोशिटो रिजॉर्ट का एक रूम।
जहां होनी है वेडिंग, उस रिजॉर्ट में हैं 22 रूम
- रिपोर्ट्स की मानें तो टस्कनी के जिस रिजॉर्ट में अनुष्का और विराट की शादी होनी है, उसमें 22 रूम हैं और 44 लोग ही रह सकते हैं।
- मिलान शहर से इसकी दूरी करीब 300 किमी. है। वहीं, इटालियन स्टेशन सिएना से यह महज 34 किमी. दूर है।दुनिया के 20 सबसे महंगी डेस्टिनेशन में शामिल, पढ़ें आगे की स्लाइड्स...
- +3और स्लाइड देखेंबोर्गो फिनोशिटो का पूल एरिया।
दुनिया के 20 सबसे महंगी डेस्टिनेशन में शामिल
- फोर्ब्स की लिस्ट के मुताबिक, बोर्गो फिनोशिटो दुनिया की 20 सबसे महंगी हॉलिडे लोकेशंस में शामिल है।
- यहां एक सप्ताह बिताने के लिए कम से कम 1 करोड़ रुपए चाहिए। यहां का रेंट एक रात के लिए 6.50 लाख रुपए से 14 लाख रुपए तक होता है।
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)