दीपिका होने वाली सास और ननद के साथ कर रहीं शादी की शॉपिंग
लंबे समय से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खबरें सुर्खियों में हैं।
DainikBhaskar.com | Last Modified - Apr 02, 2018, 11:31 AM IST
- +4और स्लाइड देखेंदीपिका-रणवीर। दूसरी ओर रणवीर की बहन रितिका और मां।
मुंबई। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खबरें लंबे समय से सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की फैमिली ने शादी की चार डेट्स तय की हैं। संभवतः दोनों सितंबर से दिसंबर के बीच शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दूसरी ओर एक पॉपुलर बेवसाइट की खबर के मुताबिक, दीपिका शूटिंग से ब्रेक लेकर शादी की शॉपिंग भी करने लगी हैं। वो सिर्फ अपने लिए ही नहीं बल्कि रणवीर की फैमिली के लिए भी खरीदारी में बिजी हैं।
- दीपिका से जुड़े एक करीबी सोर्स के मुताबिक, दीपिका अभी से खुद को एक अच्छी बहू साबित करना चाहती हैं। यही वजह है कि वो रणवीर की फैमिली के साथ शॉपिंग कर रही हैं।
- दीपिका ने रणवीर की मां और बहन के साथ कुछ डिजाइनर्स को शॉर्टलिस्ट किया है। शादी और दूसरे फंक्शन में इन्हीं डिजाइनर के आउटफिट में नजर आएंगी।
- इतना ही नहीं दीपिका होने वाली सास और ननद के लिए ज्वैलरी डिजाइन सिलेक्ट करने में भी हेल्प कर रही हैं।
वजन कम कर रही हैं रणवीर की बहन...
शादी में फिट और खूबसूरत दिखने के लिए रणवीर की बहन रितिका इन दिनों अपना वेट लूज भी कर रही हैं।
शादी की तैयारियों में जुटी फैमिली...
- खबरों की मानें तो दोनों की शादी प्राइवेट और हिंदू ट्रेडिशनल के अनुसार होगी।
- शादी में सिर्फ फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स ही शामिल होंगे।
- अभी दीपिका-रणवीर ने ये तय नहीं किया है वे रिसेप्शन देंगे या नहीं।
- रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर और दीपिका की फैमिली की पिछले वीक मुंबई में मीटिंग हुई थी, लेकिन ये कन्फर्म नहीं हुआ था कि मीटिंग किस सिलसिले में थी।
सितंबर या दिसंबर में हो सकती है शादी...
- दोनों की फैमिली ने सितंबर से दिसंबर के बीच की 4 डेट्स तय की है।
- दोनों की शादी की डेट फाइनल होने के बाद ये डिसाइड किया जाएगा कि शादी इंडिया में होगी या विदेश में।
- दीपिका की बहन अनीशा और मॉम उज्जवला ने शादी की शॉपिंग और ज्वैलरी भी तकरीबन फाइनल कर दी है।ये भी पढ़ें, शादी के बाद एक्टिंग छोड़ देंगी दीपिका, बोली थी - चाहती हूं ढेर सारे बच्चे
आगे की स्लाइड्स पर, दीपिका-रणवीर से जुड़ी कुछ और बातें...
- +4और स्लाइड देखेंदीपिका और रणवीर।
कभी नहीं एक्सेप्ट किया कि एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं...
दीपिका और रणवीर को कई बार एक साथ देखा गया, लेकिन दोनों ने इस बात को कभी नहीं स्वीकार किया वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। रणवीर से जब एक इंटरव्यू में दीपिका से रिलेशनशिप को लेकर सवाल पूछा गया था तो उन्होंने जवाब दिया था कि 'बाजीराव मस्तानी', 'रामलीला' और 'पद्मावत' की को-स्टार ने उन्हें एक बेहतर इंसान बनने में मदद की है और उन्हें खुशी होगी कि वो उनकी लाइफ का हिस्सा बने। - +4और स्लाइड देखेंदीपिका और रणवीर।
ढेर सारे बच्चे चाहती हूं...
दीपिका पादुकोण ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि वे शादी के बाद एक्टिंग छोड़ देंगी और अपनी फैमिली लाइफ में बिजी हो जाएंगी। दीपिका ने इंटरव्यू में ये भी बताया था कि वो बहुत से बच्चे चाहती हैं। उन्होंने कहा था मुझे नहीं पता ये कब होने वाला है। - +4और स्लाइड देखेंदीपिका की फैमिली।
डेस्टिनेशन वेडिंग...
खबरों की मानें तो दीपिका और रणवीर डेस्टिनेशन वेडिंग चाहते थे। लेकिन रणवीर के परिवारवाले मुंबई में ही शादी करने के इच्छुक हैं। क्योंकि सिंह परिवार के ज्यादातर रिलेटिव्स मुंबई में ही रहते हैं और सभी रणवीर की शादी अटेंड करना चाहते हैं। - +4और स्लाइड देखेंदीपिका और रणवीर।
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)