अनुष्का शर्मा से पहले दीपिका पादुकोण पहन चुकी हैं ये झुमके, PHOTOS
Anushka Sharma, Virat Kohli Wedding Marriage, अनुष्का द्वारा शादी में पहने गए झुमके पहले दीपिका पादुकोण पहन चुकी हैं।
DainikBhaskar.com | Last Modified - Dec 12, 2017, 05:08 PM IST
- +4और स्लाइड देखेंदीपिका पादुकोण द्वारा पहने हुए झुमके को अनुष्का शर्मा ने शादी में पहना।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने सोमवार को इटली के टस्कनी में शादी कर ली। वेडिंग सेरेमनी में सिर्फ 50 सेलेब्स को ही इनविटेशन दिया गया था। आपको बताते चले कि अनुष्का शर्मा ने शादी में डिजाइनर सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया लहंगा और ज्वैलरी पहनी थी। लेकिन यदि आपने अनुष्का द्वारा शादी में पहने गए झुमको पर गौर किया तो आपको बता दें कि ये झुमके उनसे पहले दीपिका पादुकोण पहन चुकी हैं। इस इवेंट में पहने थे दीपिका ने झुमके...
अनुष्का शर्मा ने शादी में जो झुमके पहने थे वो ही झुमके दीपिका पादुकोण ने इसी साल अक्टूबर में आयोजित मराठी फिल्मफेयर अवॉर्ड में पहने थे। हालांकि, ग्लैमर की दुनिया में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि जब किसी सेलेब्स एक जैसी ज्वैलरी या फिर आउटफिट्स पहने हो।
अनुष्का शर्मा ने वेडिंग में डिजाइनर सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया हुआ ब्राइडल लहंगा पहना था। इस लहंगे को तैयार करने में 32 दिन लगे थे और इसे 67 कारीगरों ने तैयार किया था। पिंक कलर के इस लहंगे पर Renaissance embroidery की हुई थी। इसमें सिल्वर-गोल्डन और मेटल के धागों की इस्तेमाल किया गया था। इस लहंगे पर पर्ल्स और बिड्स लगे थे। अनुष्का शर्मा ने शादी में जो नेकलेस पहना था, वो अनकट डायमंड और पर्ल चोकर से तैयार किया हुआ है। उन्होंने जो ईयररिंग और मांगपट्टी पहनी थी वो अनकट डायमंड और स्पाइनल चोकर से रेडी किए गए थे।
अनुष्का एक्स गर्लफ्रेंड तो दीपिका प्रेजेंट
आपको बताते चले कि अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह की गर्ल रही चुकी हैं। रणवीर-अनुष्का ने 'बैंड बाजा बारात' (2010), 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल' (2011), 'दिल धड़कने दो' (2015) में काम किया है। जबकि, वर्तमान में दीपिका पादुकोण उनकी गर्लफ्रेंड हैं। दोनों ने 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' (2013), 'बाजीराव मस्तानी' (2015) में काम किया है। दोनों की अपकमिंग फिल्म 'पद्मावती' है।
आगे की स्लाइड्स में देखें अनुष्का द्वारा शादी में पहनी गई ज्वैलरी की फोटोज... - +4और स्लाइड देखेंअनुष्का शर्मा।
- +4और स्लाइड देखेंअनुष्का शर्मा।
- +4और स्लाइड देखेंअनुष्का शर्मा ने शादी में पहना था ये नेकलेस।
- +4और स्लाइड देखेंअनुष्का शर्मा ने सगाई में पहना था ये नेकलेस।
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)