सिंगर अंकित तिवारी की पल्लवी संग हुई शादी, देखें वेडिंग PHOTOS
अंकित का घर उत्तर प्रदेश में कानपुर के काकादेव के रानी गंज मोहल्ले में है।
Bhaskar News | Last Modified - Feb 24, 2018, 01:14 AM IST
- +2और स्लाइड देखेंयह शादी अंकित और पल्लवी के परिवार वालों ने तय की थी।
कानपुर. सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अंकित तिवारी शुक्रवार रात मैकेनिकल इंजीनियर पल्लवी शुक्ला के साथ विवाह बंधन में बंध गए हैं। शादी का प्रोग्राम शुक्रवार रात कानपुर के होटल लैंडमार्क में हुआ। दोनों ने 20 फरवरी को ही सगाई की थी। अब 26 फरवरी को अंकित की शादी का रिसेप्शन मुंबई में होगा।
- बता दें, अंकित का घर कानपुर, उत्तर प्रदेश के काकादेव के रानी गंज मोहल्ले में है।
- पल्लवी शुक्ला फिलहाल बेंगलुरु में मैकेनिकल इंजीनियर हैं। वह अपने भाई और मां के साथ रहती हैं। शादी के बाद पल्लवी न्यूजीलैंड में मास्टर्स डिग्री करने के लिए जाएंगी।
दादी को ट्रेन में मिली बहू
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दादी रामकुमारी तिवारी को पल्लवी शुक्ला एक ट्रेन में सफर के दौरान मिली थी। दोनों एक ही कोच में थी। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत हुई और शादी को पल्लवी इतनी पसंद आई कि उन्होंने उसके घरवालों से शादी की बात कर ली। बात आगे बढ़ी और अंकित की शादी पल्लवी से तय हो गई।- एक इंटरव्यू में अंकित ने बताया था, मेरी दादी ने कहा कि पल्लवी परिवार की बहू होंगी, जिसपर सभी तैयार थे। मैं भी खुश था कि परिवारवालों को पल्लवी पसंद है। पल्लवी एक साधारण लड़की हैं। जब हमारी पहली मुलाकात हुई थी तो 10 लोग साथ थे।
कौन है अंकित तिवारी?
- प्लेकैबक सिंगर के तौर पर पहचान बनाने वाले अंकित तिवारी बतौर म्यूजिक डायरेक्टर भी टीवी और बॉलीवुड में काम करते हैं।
- 'आशिकी 2' फिल्म में उनका गाया हुआ गाना 'सुन रहा है ना तू' और फिल्म 'एक विलेन' का 'तेरी गलियां' गाना काफी चर्चित है। अंकित को इन्हीं गानों से शोहरत मिली।
- अंकित के पिता का म्यूजिक ग्रुप है, जबकि मां भक्ति सॉन्ग गाती हैं। अंकित हर दिन अपनी आवाज को मधुर बनाने के लिए 12 घंटे का रियाज करते हैं। - +2और स्लाइड देखेंसिंगर अंकित तिवारी की शादी में करीबी लोग ही शामिल हुए।
- +2और स्लाइड देखेंकानपुर के होटल लैंडमार्क से अंकित और पल्लवी की शादी आयोजित हुई। ये सगाई की फोटो है।
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)