एक लाख में 5 को होती है इरफान वाली बीमारी, जानिए क्या होगा आगे?
इरफान खान ने शुक्रवार को ट्वीट कर अपनी बीमारी की खुलासा किया है।
DainikBhaskar.com | Last Modified - Mar 17, 2018, 08:28 AM IST
- +4और स्लाइड देखेंइरफान खान।
मुंबई। इरफान खान ने शुक्रवार को ट्वीट कर अपनी बीमारी की खुलासा किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- जिंदगी में अचानक कुछ ऐसा हो जाता है, जो आपको आगे लेकर जाती है। मेरी जिंदगी के पिछले कुछ दिन ऐसे ही रहे हैं। मुझे न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर नामक बीमारी हुई है। इसके इलाज के लिए मैं विदेश जा रहा हूं। बता दें कि इससे पहले इरफान ने 5 मार्च को ट्वीट कर कहा था- मैं दुर्लभ बीमारी से पीड़ित हूं। मैंने जिंदगी में कभी समझौता नहीं किया। मैं हमेशा अपनी पसंद के लिए लड़ता रहा और आगे भी ऐसा ही करूंगा। जानें क्या होता है इंडोक्राइन ट्यूमर...
- एंडोक्राइन ट्यूमर शरीर की उन कोशिकाओं में होता है, जो एंडोक्राइन हार्मोन रिलीज करती हैं। इन्हीं कोशिकाओं के अनियंत्रित तरीके से बढ़ने की वजह से यह ट्यूमर का रूप ले लेता है। वैसे, यह बीमारी बेहद कम लोगों को ही होती है। एक अनुमान के मुताबिक यह 1 लाख लोगों में से सिर्फ 5 को होती है।
- दिल्ली के न्यूरोसर्जन डॉक्टर राजेन्द्र के मुताबिक, अगर ये सिर्फ ट्यूमर है तो बहुत खतरे की बात नहीं है और इसे ऑपरेट करके निकाल दिया जाएगा।
- लेकिन अगर कैंसर हो चुका है तो फिर देखना होगा कि किस स्टेज का है। अगर शुरुआती है तो ठीक हो जाएगा लेकिन अगर अंतिम स्टेज का है तो खतरनाक हो सकता है।आगे की स्लाइड्स पर, 3 स्टेज का होता है इंडोक्राइन ट्यूमर...
- +4और स्लाइड देखें
तीन स्टेज का होता है इंडोक्राइन ट्यूमर...
- इंडोक्राइन ट्यूमर के तीन ग्रेड होते हैं। ग्रेड 1 और 2 तो नॉर्मल होते हैं। लेकिन ग्रेड 3 सबसे ज्यादा खतरनाक होता है। इस ग्रेड में ये कैंसर का रूप ले चुका होता है।
- अगर ग्रेड 3 का ट्यूमर है तो इसके लिए कीमोथेरेपी दी जाती है। ये ट्यूमर सिर्फ दिमाग ही नहीं बल्कि फेफड़े, पेट, पेनक्रियाज और आंतों में भी हो सकता है। - +4और स्लाइड देखें
क्या हैं इंडोक्राइन ट्यूमर के लक्षण...
- न्यूरो एंडोक्राइन के सिम्प्टम्स इस बात पर निर्भर करते हैं कि ये किस शरीर के किस हिस्से में हुआ है और कहां तक फैला है।
- इसके अलावा ट्यूमर फंक्शनल है या नॉन-फंक्शनल ये देखना भी जरूरी है। न्यूरो एंडोक्राइन के कई ऐसे मरीज भी होते हैं, जो बीमारी के बावजूद लंबे समय तक जीते हैं। - +4और स्लाइड देखें
जानलेवा होता है ग्रेड 3 का ट्यूमर...
हालांकि इस बीमारी में ग्रेड तीन का ट्यूमर जानलेवा हो जाता है। फिलहाल ये साफ नहीं है कि इरफान खान को किस ग्रेड का ट्यूमर है। डॉक्टरों की जांच के बाद ही यह पता चल पाएगा कि उन्हें किस लेवल का ट्यूमर है। - +4और स्लाइड देखें
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)