रणवीर को लेकर दीपिका का बड़ा खुलासा, बताए उनके ऐसे सीक्रेट
पिछले कुछ समय से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं।
dainikbhaskar.com | Last Modified - Jan 23, 2018, 09:42 PM IST
- +2और स्लाइड देखें
मुंबई। पिछले कुछ समय से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। दरअसल, ये लवली कपल नया साल सेलिब्रेट करने के लिए वियना गया था। वहीं, 5 जनवरी को दीपिका ने श्रीलंका में रणवीर के साथ अपना 32 वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। कुछ दिनों पहले ही दीपिका रणवीर की दादी से भी मिलने पहुंची थीं, क्योंकि उनकी तबीयत कुछ ठीक नहीं थी। इसके बाद ही इस कपल की शादी की खबरों को और तूल मिला है। हालांकि, अभी तक इस बारे में दोनों ही पक्षों से कोई बयान नहीं आया है लेकिन दीपिका ने रणवीर के बारे में एक अहम खुलासा किया है। इस कपल की अगली फिल्म है पद्मावत...
- पद्मावत एक्ट्रेस दीपिका बताती हैं "रणवीर हर शॉट से पहले अपनी आंखों में आई ड्रॉप डालते हैं। परफ्यूम लगाते हैं और फिर माउथवॉश यूज करते हैं। इनकी ये आदत कइयों के लिए इरीटेटिंग हो सकती है। हालांकि, मुझे उन्हें ऐसा करते देखने की अब आदत हो चुकी है।"
अगली स्लाइड्स में पढ़ें रणवीर-दीपिका की कुछ और इन्फॉर्मेशन...
- +2और स्लाइड देखें
5 साल से रिलेशनशिप में हैं रणवीर-दीपिका
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को रिलेशनशिप में रहते हुए 5 साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। दोनों की नजदीकियां उस वक्त बढ़ी थीं, जब वे डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला'( 2013) की शूटिंग कर रहे थे। - +2और स्लाइड देखें
ब्रेकअप की खबर भी आई थी
जून 2016 में ऐसी चर्चा थी कि रणवीर और दीपिका का ब्रेकअप हो चुका है। हालांकि, बाद में दीपिका ने इसका खंडन कर दिया था। जब दीपिका से एक इंटरव्यू के दौरान ब्रेकअप की खबर पर रिएक्शन मांगा गया तो उन्होंने कहा था, "मैं इसपर कुछ नहीं कहना चाहती। लेकिन रणवीर मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा रहे हैं और हमेशा रहेंगे। इस सच को बदला नहीं जा सकता।"
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)