कभी विराट को इस लेडी क्रिकेटर ने किया था प्रपोज, अब शादी पर दिया ऐसा रिएक्शन
कभी विराट कोहली को शादी का प्रपोजल देने वाली इंग्लैंड की वुमन क्रिकेटर्स डेनियल व्याट खूब सुर्खियों बटोरी थीं।
dainikbhaskar.com | Last Modified - Dec 12, 2017, 09:32 PM IST
मुंबई। कभी विराट कोहली को सोशल मीडिया पर शादी का प्रपोजल देने वाली इंग्लैंड की वुमन क्रिकेटर डेनियल व्याट खूब सुर्खियों में आई थीं। वहीं, अब डेनियल एक बार फिर चर्चा में आई हैं। दरअसल, इन्होंने विराट और अनुष्का को हाल ही में शादी की बधाई दी है। ट्विटर पर दी है बधाई...
- डेनियल ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए विराट को ट्वीट किया है, "Congratulations @imVkohli & @AnushkaSharma."
- डेनियल के ट्वीट करने ही सोशल मीडिया यूजर्स ने इन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
- बता दें कि डेनियल ने साल 2014 में ट्विटर पर विराट से शादी करने की इच्छा जाहिर की थी। हालांकि, इस पर विराट ने कोई रिएक्शन नहीं दिया था। लेकिन इसके बाद से ही ये चर्चा में आ गई थीं।
- इतना ही नहीं, पिछले साल मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 वर्ल्डकप के दौरान विराट ने 82 रनों की तूफानी इनिंग खेली थी, जिसके बाद डेनियल विराट से मिलने ग्राउंड पर ही पहुंच गई थीं।
- गौरतलब है कि हाल ही में (11 दिसम्बर) अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इटली में शादी के बंधन में बंध गए हैं। इसके बाद इन्होंने एक ज्वांइट स्टेटमेंट के जरिए ये जानकारी सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ शेयर की थी।
- विराट के ट्वीट पर ही डेनियल ने उन्हें बधाई दी थी, जिसके बाद से लोग उनका लगातार मजाक उड़ा रहे हैं और तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
- इटली के टस्कनी में बोरगो फिनोसिएतो रिसॉर्ट में अनुष्का-विराट की शादी में केवल क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स ही मौजूद थे।
- चार साल की रिलेशनशिप के बाद अनुष्का-विराट अपनी रिलेशनशिप को नेक्स्ट लेवल पर लेकर गए हैं और एक प्राइवेट सेरेमनी में इन्होंने शादी की सभी रस्में पूरी की हैं।
- न्यूली वेड्स विराट-अनुष्का जल्द ही इंडिया वापस लौटेंगे। यहां आकर दिल्ली-मुंबई में 21 और 26 दिसम्बर को इनका ग्रैंड रिसेप्शन दिया जाएगा, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री और क्रिकेट जगत से जुड़ी हस्तियों को इनवाइट किया जाएगा।
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)