

करण जौहर ने विगत १४ साल में केवल चार फिल्में निर्देशित की हैं, परंतु निखिल आडवाणी, अयान मुखर्जी, पुनीत मल्होत्रा,...
फिल्म शताब्दी के अवसर पर उत्सव का प्रारंभ हो चुका है, परंतु यथेष्ट समय रहते हुए भी सरकार या उद्योग ने कोई...
11 मई को दो फिल्मों का प्रदर्शन होने जा रहा है- आदित्य चोपड़ा और हबीब फैजल की ‘इशकजादे’ तथा विक्रम भट्ट की ‘डेंजरस...
हर छोटी-से-छोटी घटना और मुंह से निकला छोटा-सा वाक्य भी अनेक लोगों के जीवन को प्रभावित कर सकता है। प्रतिक्रियाएं...
आमिर खान खुद को एक्टर मानते हैं और एक्टिविस्ट नहीं मानते, परंतु वह नर्मदा बांध के विस्थापितों के प्रति हमदर्दी रखते हैं, जिस कारण उनकी ‘फना’ गुजरात में प्रदर्शित नहीं हो पाती, अण्णा हजारे के मंच से भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूत लोकपाल की सिफारिश करते हैं, निहत्थे किसान की साहस गाथा ‘लगान’ बनाते हैं, बच्चों की एक कमतरी पर ‘तारे जमीं पर’ बनाते हैं, देशभक्ति की अभिनव प्रयोगवादी ‘रंग दे...
अनेक अमीर व शिक्षित लोगों की रुचि अमेरिका के चुनाव में भारत के चुनाव से अधिक होती है। श्रेष्ठि वर्ग के घरों में ऐसे उपकरण लगे हैं, जिससे अपनी टीवी पर वे अमेरिकी सोप ऑपेरा और फिल्में देख सकते हैं, जिसके लिए उन्हें डॉलर में भुगतान करना पड़ता है।
नकल और भ्रष्टाचार में प्रवीण कुछ भारतीय लोगों ने वैसा ही उपकरण असेम्बल कर लिया है और वे 5000 रुपए महीना भाड़े पर घर-घर जाकर यह अवैध व्यवस्था...
विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमारी हीरानी की अगली फिल्म का नाम ‘पीके’ है, जो किसी व्यक्ति के नाम के इनीशियल्स हैं। बतर्ज ‘३ इडियट्स’ के रनछोड़दास छांचड़ को आरसी कह सकते हैं। आमिर खान ने हीरानी से कहा कि वे कहानी बिना सुने ही अपनी स्वीकृति दे सकते हैं, क्योंकि उन्हें उनकी प्रतिभा पर पूरा विश्वास है। बहरहाल, उन्होंने कहानी सुनी और बेहद पसंद की।
राजकुमार हीरानी गंभीर सामाजिक...
कथा फिल्म की शताब्दी के साथ ही जोहरा सहगल भी अपने सार्थक सक्रिय जीवन के 100 साल पूरे कर चुकी हैं और हाल ही में उन्होंने शूटिंग भी की है। एक पत्रकार ने उन्हें उम्रदराज कहा तो उनका जवाब था ‘बूढ़ी होगी तेरी मां, मैं तो अभी जवान हूं।’ बस इसी वाक्य में उनके दीर्घायु और सक्रिय रहने का राज भी बयां हो गया है। केवल छह वर्ष पूर्व जेनिफर केंडल कपूर के मुंबई स्थित पृथ्वी थिएटर में वे पाकिस्तान...
विगत कुछ समय से राजेश खन्ना गंभीर रूप से बीमार हैं। दरअसल बीमारी दो-तीन वर्ष से उन्हें घेरे है। विगत तीन वर्षो से वे अस्पताल और घर आते-जाते रहे हैं। अपने शिखर दिनों में एक बार राजेश खन्ना पाइल्स की शल्य चिकित्सा के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे, तब कुछ निर्माताओं ने भी बीमारी के बहाने उनके आसपास के कमरे बुक करा लिए।
चापलूसी की प्रतिद्वंद्विता इतनी गहरी थी कि एक निर्माता ने सर्जन...
मोबाइल पर आजकल एक एसएमएस चल रहा है कि अमिताभ बच्चन एक घर में जया और रेखा को नहीं ला पाए, जो काम अब कांग्रेस ने कर दिया। इन मसखरों को उस समय निराशा होगी, जब राज्यसभा में ये दोनों महिलाएं कोई द्वंद्व नहीं करेंगी, वरन् यह संभव है कि रेखा जया को आदर देने की पहल करें। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि दोनों कुशल अभिनेत्रियां हैं और अपने मन में उठने वाले भावों को दबाने में पारंगत हैं।
लगभग 30...
रणवीर सिंह ‘बैंड बाजा बारात’ में और आयुष्मान खुराना ‘विकी डोनर’ में अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुके हैं और अजरुन कपूर हबीब फैजल की ‘इशकजादे’ के प्रचार में प्रतिभाशाली लग रहे हैं। ये तीनों, सितारे होने की उम्मीद जगाते हैं। इसी तरह अनुष्का शर्मा और ‘विकी डोनर’ की यामी गौतम भी सफल लंबी पारी खेल सकती हैं।
निर्देशकों में भी हबीब फैजल और अभिषेक शर्मा (‘तेरे बिन लादेन’ फेम) अपने काम में...
इस वर्ष ३ मई को कथा फिल्मों की शताब्दी के अवसर पर हर वर्ष की तरह आयोजित एक समारोह में राष्ट्रीय फिल्मों को पुरस्कृत किया जा रहा है। उस दिन सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दो फिल्मों को दिया जाएगा- मराठी भाषा की ‘दीओल’ और कर्नाटक की ‘ब्यारी’, जो साहित्यकार टी.के. रहीम की कहानी पर आधारित है।
कर्नाटक में बसा ब्यारी समुदाय कोई १३क्क् वर्ष पूर्व भारत आया था। उनकी अपनी भाषा भी है, जिसमें...
कथा फिल्म की शताब्दी के समय ही खबर प्रकाशित हुई है कि मुंबई के महालक्ष्मी इलाके में 66 वर्षो से सक्रिय फेमस स्टूडियो बंद होने जा रहा है। उसके मालिक रूंगटा परिवार के सदस्य पिरामल जैसे औद्योगिक घराने के साथ मिलकर वहां बहुमंजिला इमारतें, मॉल, मल्टीप्लैक्स इत्यादि का निर्माण करना चाहते हैं।
आज मुंबई में,विशेषकर श्रेष्ठि वर्ग के दक्षिण मुंबई में जमीन के दाम आसमान को छू रहे हैं। अत:...