प्रियंका चोपड़ा के लिए पिछला वर्ष उतना लकी साबित नहीं हुआ। 2011 में वे परदे पर कम और खबरों में ज्यादा रहीं। इसके पीछे शाहरुख से उनकी दोस्ती की भूमिका महत्वपूर्ण रही। हालांकि वे अफवाहों से विचलित नहीं होतीं। वे सिर्फ अपने काम पर ध्यान दे रही हैं।
उनका कहना है कि इस वर्ष वे बेहतरीन फिल्में देंगी। उनके नए साल की शुरुआत तो अच्छी हुई है। ‘जी सिने अवॉर्डस’ में उन्हें बतौर होस्ट पसंद किया गया। २६ जनवरी को उनकी फिल्म ‘अग्निपथ’ रिलीज हो रही है। सभी की तरह उन्हें भी इस फिल्म से बहुत उम्मीदें हैं। वे कहती...