21 मार्च 1978
अभिनेत्री रानी मुखर्जी फ़िल्मी घराने से आई है। रानी रिटायर्ट पिता डायरेक्टर राम मुखर्जी की बेटी है जो फिल्मालय स्टूडियों के संस्थापक भी है। मां कृष्णा पाश्र्व गायिका रही है तो वहीं भाई राम मुखर्जी बतौर निर्माता काफी चर्चित है। उनकी चाची देवश्री राय बंगाली फिल्मों की नेशनल अवार्ड विजेता अभिनेत्री है। वहीं चचेरी बहन काजोल बॉलीवुड की मशहूर अदाकरा है।
कुछ साल पहले नियोमरोलाजि की वजह से रानी ने अपने अंग्रेजी उपनाम की स्पेलिंग () में परिवर्तन कर लिया था। रानी निर्माता आदित्य चोपड़ा से रोमांस की वजह से भी काफी चर्चा में रही। लेकिन उन्होंने कभी भी इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया।
डेब्यू फिल्म- राजा की आएगी बारात
गुलाम, कुछ-कुछ होता है, मेहंदी, मन, हेला ब्रदर, बादल, हे राम, हद कर दी आपने, बिच्छु, हर दिल जो कहता है, कही प्यार न हो जाए, चोरी-चोरी चुपके-चुपके, बस इतना सा ख्वाब है, नायक-दा रियल हीरो, कभी खुशी कभी गम, प्यार दीवाना होता है, मुझसे दोस्ती करोगे, साथिया, चलो इश्क लड़ाए, चलते-चलते, चोरी-चोरी, कलकत्ता मेल, एलओसी कारगिल, युवा, हम-तुम, वीर-जारा, ब्लैक,
बंटी और बबली, पहेली, कभी अलविदा ना कहना, नो वन किल्ड जेसिका आदि।
1999- फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक कलाकर पुरस्कार- कुछ-कुछ होता है।
2003- फिल्मफेयरसर्वश्रेष्ठ क्रिटिक्स अवार्ड - साथिया।
2004- फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- हम-तुम
2005- फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक कलाकर , युवा।
2005-जी सिने अवार्ड सर्वश्रेष्ठ कलाकार- ब्लैक।
2006- स्टार स्क्रीन अवार्ड- जोड़ी न. 1 (अभिषक-रानी) बंटी और बबली
2007- आईफा, सर्वश्रेष्ठ कलाकार- कभी अलविदा न कहना।