विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Reviews >> Preity Zinta
 
प्रीति जिंटा
31 जनवरी 1975
प्रीति जिंटा एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं। इनका जन्म 31 जनवरी 1975 में एक राजपूत परिवार में हिमाचल प्रदेश के शिमला में हुआ था। इन्होंने बॉलीवुड की हिंदी फिल्मों के साथ तेलुगु,पंजाबी और अंग्रेजी फिल्मों में भी काम किया है। प्रीति के पिता दुर्गानन्द जिंटा इंडियन आर्मी में थे जिनकी मृत्यु एक रोड दुर्घटना में हो गई थी। पिता के साथ प्रीति की मां का भी देहांत हो गया था। प्रीति इस घटना को अपनी जिंदगी का र्टनिंग पोइंट मानती हैं।
बर्थ-डे- 31 जनवरी 1975 राशि- कुंभ जन्मस्थान- शिमला हिमाचल प्रदेश शिक्षा- आपराधिक मनोविज्ञान से स्नातकोत्तर हॉबी- साहित्य के प्रति प्रेम हैं। इसलिए विलियम शेक्सपियर की किताबें पढ़ने का शौक रखती हैं। कविता के प्रति विशेष रूचि है। खाली समय में खेलना पसंद करती हैं खासतौर से बास्केटबॉल खेलना। पिता- दुर्गानन्द जिंटा जो कि आर्मी अफसर थे। माता- नीलप्रभा जिंटा भाई - एक भाई दिपांकर जो कि इंडियन आर्मी में हैं और दूसरा भाई मनीष जो कि केलीफरेरनिया में हैं।
पहली फिल्म- दिल से पहली हिट फिल्म- सोल्जर पसंदीदा हॉलीडे स्पाट- ऑस्ट्रेलिया,हवाई और यूरोप परफ्यूम- एनवी, गुच्ची फॉर मेन पसंदीदा खाना- कड़ी चावल पसंदीदा ड्रैस- ली कूपर जींस
प्रीति खुद को एक टॉमबॉय के रूप में देखती हैं। वह शिमला के कॉन्वेंट जीसस और मैरी बोर्डिग स्कूल से पढ़ी हैं। हालांकि उन्होंने क बूला है कि वह बोर्डिग में अकेलापन का शिकार हुई थीं। स्कूल खत्म करने के बाद प्रीति ने सेंट बीड्स कॉलेज से अंग्रेजी में डिग्री हासिल की फिर आपराधिक मनोविज्ञान में स्नातकोत्तर उपाधि अर्जित की। लेकिन बाद मे उनका रूझान मॉडलिंग की तरफ हो गया। सबसे पहले वह लिरिल साबुन के एक विज्ञापन में दिखाईं दी।

अवार्ड- १. फिल्म दिल से और सोल्जर के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म अवार्ड का खिताब पाया। २. 2004 में फिल्मफेयर अवार्ड में कल हो न हो के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड पाया। ३. 2005 में प्रीति जिंटा को स्टारडस्ट और बीबीसी फिल्म कैफे के तरफ से भी वीर जारा के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार नवाजा गया है।
 
 
 

News From Dainik Bhaskar

 
 
 
फिल्म प्रमोशन पर भी हावी रही मैच फिक्सिंग, छलक उठा प्रिटी का दर्द! बीते दिन प्रमोशन के सिलसिले में प्रिटी, गायिका सोफी चौधरी के साथ इन्फिनिटी मॉल पहुंची।
PIX: \'इश्क इन पेरिस\' को हिट करवाने के लिए PUBLICLY डांस कर रही हैं प्रिटी प्रेम राज द्वारा निर्देशित फिल्म \'इश्क इन पेरिस\' 24 मई को रिलीज की जाएगी।
 
...जब प्रिटी को सरेआम किया प्रपोज, कहा- मुझसे शादी करोगी भले ही किंग्स को अपने अहम मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इससे दर्शकों के उत्साह पर कोई खास असर नहीं दिखा।
PHOTOS : बाथरूम में भी पीछा नहीं छोड़ते फैन्स, चले आते हैं कैमरा लिए फिल्म की प्रमोशन तो एक तरफ, प्रीति जिंटा के दैनिक भास्कर ऑफिस आने का मकसद कुछ और भी था।
 
जयपुर के ड्रामेबाज प्रणीत ने प्रिटी जिंटा को नचाया सलमान खान के फेमस दृश्यों को स्टेज पर प्रस्तुत कर किया इम्प्रेस।
चीजें गुमा देने पर आज भी पड़ती है मां से बहुत डांटः प्रीति जिंटा भास्कर ऑफिस में इश्क इन पैरिस की प्रमोशन करने पहुंची प्रीति जिंटा। मां से जुड़ी यादें और जिंदगी में आए उतार चढ़ाव के बारे में प्रीति ने बातचीत की।
 
 
 
 
 
 
 
विज्ञापन
 
 
विज्ञापन