विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Reviews >> Arshad Warsi
 
अरशद वारसी
19 अप्रैल 1968
अरशद वारसी एक भारतीय अभिनेता हैं। इन्होंने हिन्दी फिल्म 'तेरे मेरे सपने'(1996) से अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन इनकी पहचान 'मुन्ना भाई एमबीबीएस'(2003) के 'सरकिट' के रोल से हुई। इसके बाद 'लगे रहो मुन्नाभाई'(2006) और 'इश्कियां' में बब्बन के रोल ने इनको और प्रसिद्धि दिलायी।
नाम-अरशद वारसी खान जन्म तिथि : 19 अप्रैल 1968 राशि: मेष बाल : काला आंख: काला जन्म स्थान: मुंबई, महाराष्ट्र, भारत धर्म: मुस्लिम वैवाहिक स्थिति: विवाहित भाषा ज्ञान: हिन्दी, अग्रेजी
पसंदीदा अभिनेता: अमिताभी बच्चन पसंदीदा भोजन: हैदराबाजी बिरयानी, इटालियन पाश्ता और चिकन फ्राइड चावल
इन्हें पहली बार 1996 में अमिताभ बच्चन की कंपनी एबीसीएल में 'तेरे मेरे सपने' में काम करने का मौका मिला। इसकी सफलता के बाद करीब 6 साल तक इन्होंने कई फिल्में की, लेकिन 2003 तक इनको बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास सफलता नहीं मिली। जब कॉमेडी फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस आयी तो सफलता इनका कदम चूमने लगी। फिल्म फेयर अवॉर्ड में सर्वश्रेष्ठ सहायक कलाकार के रुप में पुरस्कृत हुए। इसके साथ ही 'मैने प्यार क्यों किया'(2005), 'सलाम नमस्ते'(2005), 'गोलमाल', 'काबूल एक्सप्रेस', 'लगे रहो मुन्ना भाई एमबीबीएस', 'धमाल'(2007), 'गोलमाल रिटर्नस'(2008), 'इश्कियां'(2010), 'गोलमाल-3'(2010) इन फिल्मों में भी इनको काफी प्रशंसा मिली।अरशद वारसी मुंबई में जन्म लिये। महाराष्ट्र के नासिक जिले के बार्नेस स्कूल में इनकी पढ़ाई हुई। चौदह साल की उम्र में ही ये अनाथ हो गए। शुरू के दिनों में मुंबई में रहने के लिए इनको काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। अरशद वारसी ने 14 फरवरी 1999 को मारिया गोरेटी से विवाह की। इनके पूत्र का नाम जेके वारसी है, जिसका जन्म 10 अगस्त 2004 को हुआ। स्कूल के दिनों में वारसी राष्ट्रीय स्तर के जिमनास्ट थे।
1996 - तेरे मेरे सपने 1997 - बेताबी 1998 - मेरे दो अनमोल रत्न, हीरो हिन्दुस्तानी, होगी प्यार की जीत 2000 – घाट 2001 - मुझे मेरी बीवी से बचाओ, जीतेंगे हम 2002 - जानी दुश्मन 2003 - वैसा भी होता है भाग दो, मुन्ना भाई एमबीबीएस 2004 – हलचल 2005 - कुछ मीठा हो जाए, मैने प्यार क्यों किया, सेहर, सलाम नमस्ते, चाकलेट, वाह! लाइफ हो तो ऐसी 2006 – गोलमाल, लगे रहो मुन्नाभाई, काबूल एक्सप्रेस, एंथोनी कौन है 2007 – धमाल, दन दना दन गोल 2008 – संडे, क्रेजी-4, मि.व्हाइट मि.ब्लैक, गोलमाल रिटर्नस 2009 - किससे प्यार करूं, एक से बुरा दो, शार्टकट, जमानत 2010 – इश्कियां, हम तुम और घोस्ट, गोलमाल-3 2011 - मुन्नाभाई चले अमेरिका, डबल धमाल
2005 - गीफा सर्वश्रेष्ठ कमेडियन पुरस्कार-हलचल 2007 - फिल्म फेयर सर्वश्रेष्ठ कमेडियन-लगे रहो मुन्नाभाई 2007 - जी सिने अवॉर्ड कमेडियन-लगे रहो मुन्नाभाई 2011 - स्टार स्क्रीन अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ सहअभिनेता-इश्कियां
 
 
 

News From Dainik Bhaskar

 
 
 
\'कूल\' दिखने के चक्कर में बेवक़ूफी कर बैठे संजय दत्त: अरशद वारसी मुन्नाभाई सीरीज़ की फिल्मों में संजय दत्त के साथी अदाकार सर्किट उर्फ़ अरशद वारसी संजय दत्त के जेल जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए क्या बोले? संजय दत्त मुंबई की एक जेल में सज़ा काट रहे हैं.
B\'DAY: अच्छे एक्टर के साथ ही बेहतरीन डांसर भी हैं अरशद वारसी 14 साल की छोटी उम्र में ही अरशद अनाथ हो गए थे। जीवन के कड़वे अनुभवों में उनका साथ देने के लिए आस-पास कोई नहीं था,।
 
PHOTOS: सलमान खान के बाद किंग खान ने भी पहना अपना लकी चार्म सलमान के बाद बॉलीवुड में कई एक्टर्स ने इस लकी चार्म ट्रेंड को अपनाया। अब लगता है, किंग खान भी इन चीजों पर भरोसा करने लगे हैं।
क्या न्याय दिला पाएगा \'जॉली एलएलबी\'? अरशद वारसी और बमन इरानी अभिनीत फिल्म \'जॉली एलएलबी\' में क्या ख़ास है कि उसे देखा जाए? पढ़िए फिल्म समीक्षक कोमल नाहटा की राय.
 
PICS: अरशद वारसी की नई तरकीब, \'जॉली\' को बचाने पहुंचे लॉ मिनिस्‍टर के पास अपनी आगामी मूवी को कानूनी-दांवपेंचों और वकीलों के पचड़े से बचाने के लिए मूवी के अभिनेता अरशद वारसी ने एक नई तरकीब निकाली।
बॉलीवुड सेलेब्स ने सेलिब्रेट किया WOMEN\'S DAY, देखिए तस्वीरें मुंबई में एक्टर अरशद वारसी की वाइफ मारिया ने वुमेन्स डे के मौके पर एक पार्टी दी।
 
 
 
 
 
 
 
विज्ञापन
 
 
विज्ञापन