किंग खान वैसे तो पार्टिंयों में कम ही देखे जाते हैं। जिनसे मिलना हो, वह अपने महल मन्नत में ही मिल लेते हैं। लेकिन, पिछले दिनों उन्होंने एक पार्टी में बिना बताए पहुंचकर सबको चौंका दिया। शाहरुख की फिल्म 'ओम शान्ति ओम' के स्क्रिप्ट राइटर मुश्ताक की बर्थडे पार्टी एकता कपूर ने अपने बंगले पर की। जब अचानक उस पार्टी में शाहरुख पहुंचे को एकता और मुश्ताक सरप्राइज्ड रह गए। शाहरुख ने...
देश के सबसे बड़े बिजनेसमैनों में से एक मुकेश अंबानी ने अपने मुंबई स्थित घर एंटिला में एक शानदार पार्टी का आयोजन किया| यह पार्टी उन्होंने युनाइटेड नेशंस के सेक्रेटरी जनरल बान की मून के लिए दी| इस पार्टी में बड़ी बड़ी बॉलीवुड हस्तियों का जमावड़ा रहा| ऐश्वर्या राय बच्चन,करिश्मा कपूर, लिएंडर पेस, फरहान अख्तर,जोया अख्तर,आशुतोष गोवारिकर,रवीना टंडन,इमरान खान,अवंतिका मालिक,अनिल...
फराह खान और जूही चावला से सुलह करने के बाद अब शाहरुख, अभिषेक बच्चन के साथ दोस्ती करने में जुटे हैं। दोनों के बीच कोल्ड वार बहुत दिनों से चल रहा है जो खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। अब, शाहरुख इस मामले को सुलझाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। रिपोर्टों के अनुसार, अभिषेक बच्चन फराह खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में काम करने वाले हैं। इस फिल्म में शाहरुख भी हैं। जब साथ काम करना हो फिर...
गुजरे जमाने की मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस अचला सचदेव का आज निधन हो गया। पुणे के एक हॉस्पिटल ने उन्होंने आखिरी सांस लीं। उनको पिछले साल सितंबर में हॉस्पिटल में भर्ती करवाय़ा गया था जब वह अपने घर में गिरी थीं और उनके पैर टूट गए थे। उसके बाद एमआरआई स्कैन से पता चला था कि उनके हार्ट और ब्रेन में ब्लड जम गया था। बॉलीवुड में गुमनामी के अंधेरे में जीते-जीते अचला आज नहीं रहीं। वह...
संजय दत्त सचिन तेंडुलकर के प्रशंसक हैं। लेकिन, उनको राज्य सभा सदस्य बनाने की बात से संजू बाबा बहुत नाखुश हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा, 'मैं सचिन का बहुत बड़ा फैन हूं। भारत उनपे गर्व करता है। लेकिन उनको राज्यसभा सदस्य बनाने की बात से मैं खुश नहीं हूं। वह जो हैं, उनको वही रहना चाहिए था।' लगता है संजू बाबा यह कहना चाहते हैं कि...
कल्पना शर्मा
बीबीसी संवाददाता
बीबीसी 70 एमएम में इस हफ्ते आप सुन सकते हैं फिल्म तेज पर फिल्म समीक्षक अरनब बनर्जी की राय. कार्यक्रम में आप सुन सकते हैं बॉफोर्स मामले में क्लीन चिट मिलने पर अमिताभ बच्चन के दिल की बात.
द डर्टी पिक्चर के टीवी प्रसारण पर रोक लगने के बाद, सेंसरशिप पर फिल्मकारों की राय.
साथ ही भारतीय थिएटर और...
रेखा और अमिताभ ने 1981 में आई फिल्म सिलसिला में आखिरी बार साथ काम किया था.
जो 31 साल पहले हुआ वो फिर हो सकता है. अमिताभ बच्चन और रेखा फिर परदे पर साथ नज़र आ सकते हैं 'बशर्ते स्क्रिप्ट अच्छी हो'.
मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब अमिताभ बच्चन से पूछा गया कि क्या उनकी और रेखा की जोड़ी फिर से एक साथ स्क्रीन पर नजर आ सकती है, तो अमिताभ बच्चन ने कहा, "अगर...
अपने जमाने के सुपरस्टार राजेश खन्ना को इस हालत में देखकर उनके फैन्स को दुख होगा। लेकिन, हकीकत यही है। बालीवुड में काका के नाम से मशहूर राजेश खन्ना पहले सुपरस्टार माने जाते हैं। लगभग 150 फिल्मों में काम कर चुके 69 साल के इस एक्टर के हास्पिटल में भर्ती होने की खबरें आई थीं। हालांकि, वह चेकअप के बाद अपने घर वापस लौट चुके हैं। वह पहली बार हैवेल्स फैन के एड में काम कर रहे हैं। इसी...
कनाडियन पोर्न स्टार सन्नी लियोन एक बार फिर विवादों से घिर चुकी हैं। इस बार फिर सबके सामने यह सवाल उठ खड़ा हुआ है कि आखिर सन्नी का असली नाम क्या है?
बिग बॉस सीजन 5 में भाग लेने के बाद सन्नी को सब पहचानने लगे। सलमान ने उनका असली नाम करेन मल्होत्रा बताया था। लेकिन, मीडिया रिपोर्टों से यह खुलासा हुआ है कि उनके पासपोर्ट पर असली नाम करेनजीत कौर वोहरा है।
अब, उनका असली नाम क्या है, इसकी तो...
जर्मन मॉडल क्लाउडिया सिस्ला बॉलीवुड की फिल्मों के आइटम नंबर्स की बहुत बड़ी फैन हैं। कोरियोग्राफर बोस्को की वह बहुत अच्छी दोस्त हैं। उन्होंने बॉलीवुड में डांसर के रूप में अपना करियर बनाने का फैसला किया है। वह कहती हैं कि डांसिंग उनका पैशन है और म्यूजिक उनके लाइफ का पार्ट है। बोस्को को वह अपने फैमिली मेंबर की तरह मानती हैं। बोस्को बॉलीवुड में स्थापित कोरियोग्राफरों में से...
हिंदी में डर्टी पिक्चर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल किया तो बंगाली फिल्मेकर शताब्दी रॉय इसकी रीमेक बनाने में जुट गए। विद्या बालन ने डर्टी पिक्चर के जिस रोल को हिट कर दिया, उसे बंगाली सिनेमा में निभाने का मौका बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत को मिला है । अब राखी इस रोल को पाकर इतरा रही हैं। वह कॉन्फिडेंट होकर कहती फिर रही हैं कि इस डर्टी पिक्चर में वह विद्या से ज्यादा हॉट दिखेंगी।...
महेश भट्ट की छोटी बेटी आलिया भट्ट अभिनव कश्यप की नई फिल्म में रणबीर कपूर के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। आलिया फिलहाल करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर की शूटिंग कर रही हैं। अभिनव अपनी फिल्म के लिए एक फ्रेश चेहरा खोज रहे थे और उनकी नजर आलिया पर गईं। रणबीर ने इससे पहले न्यूकमर नरगिस फखरी के साथ जबर्दस्त काम किया था। अब सबको उम्मीद है कि आलिया के साथ भी वह कमाल करेंगे।
काफी कम उम्र में बहुत जल्दी पूनम पांडे ने वह पा लिया है जिसके लिए कोई भी मॉडल तरसती हैं। पूनम जानती हैं कि अपनी मार्केटिंग कैसे करनी हैं। यह खबर तो मिल चुकी है कि वह अमित सक्सेना की फिल्म में काम कर रही हैं। अपने ट्विट्स के कारण वह लगातार खबरों में रहती हैं। नई खबर है कि पूनम ने इस फिल्म को साइन करने से पहले 30 से ज्यादा फिल्म रिजेक्ट किए। अब इसी से पता चलता है कि पूनम की...
गुरुवार को मुंबई के बांद्रा इलाके में डिजाइनर जोड़ी शांतनु और निखिल ने अपना लेटेस्ट ड्रेप कलेक्शन लांच किया। कार्यक्रम में काजोल आकर्षण का केंद्र रहीं। शिफॉन की फ्लोरल प्रिंट की साड़ी में वे बहुत खूबसूत लग रही थीं। दीया मिर्जा व अदिति राव रैम्प पर बतौर मॉडल आईं। फैशन जगत के दिग्गज यहां मौजूद थे। काजोल साड़ी में बहुत ग्लैमरस लग रही थीं। आप भी देखें काजोल की यह तस्वीरें-