विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> विद्या बालन ने रिश्ते की बात कबूली

विद्या बालन ने रिश्ते की बात कबूली

BBC Hindi | May 12, 2012, 05:00AM IST
 
 





लंबे समय से अभिनेत्री विद्या बालन और यूटीवी मोशन पिक्चर्स के सीईओ सिद्धार्थ रॉय कपूर के रिश्ते की बातें मीडिया की सुर्खियां बनती रही हैं. अब पहली बार विद्या ने खुलकर ये बात स्वीकार की है.


समाचार एजेंसी पीटीआई को विद्या ने बताया, "मैंने अभी अपने निजी जीवन को लेकर कोई योजना नहीं बनाई है. मैं अभी सगाई भी नहीं करने वाली. लेकिन हां आगे जाकर मैं जरूर शादी करूंगी. कोई खास है मेरी जिंदगी में." जब उनसे पूछा गया कि क्या वो 'खास' सिद्धार्थ रॉय कपूर हैं, तो विद्या ने कहा, "मैं कबूल करती हूं कि मैं उन्हें डेट कर रही हूं. लेकिन इससे ज्यादा कुछ नहीं कहूंगी."


विद्या बालन इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में हैं. उन्हें ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य का बॉलीवुड एंबेसडर बनाया गया है और वो 11 जून से मेलबोर्न में शुरू होने वाले भारतीय फिल्म उत्सव का प्रचार कर रही हैं.


बॉक्स ऑफिस और पुरस्कार दोनों ही लिहाज से विद्या के लिए बीता साल खासा अच्छा साबित हुआ. उनकी फिल्म द डर्टी पिक्चर को शानदार कामयाबी मिली और उन्हें इस फिल्म में बेहतरीन अभिनय के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला.


विद्या ने बताया द डर्टी पिक्चर में उनके अभिनय को देखकर उनके पिता ने उनकी तारीफ की, जो उनके लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है.


इस साल विद्या बालन की फिल्म कहानी रिलीज हुई. उसे भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली.


 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment