विज्ञापन
 
 
 
 
 

मुझे बॉक्स ऑफिस की परवाह नहीं: अनुराग

 
Source: BBC Hindi   |   Last Updated 12:14 PM (07/02/2012)
 
 
 
 

लीक से हटकर फ़िल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं अनुराग कश्यप.

'ब्लैक फ्राइडे', 'देव डी' और ‘नो स्मोकिंग' जैसी फ़िल्में बनाने वाले फ़िल्मकार अनुराग कश्यप कहते हैं कि वो बॉक्स ऑफिस की परवाह नहीं करते.  अनुराग कहते हैं, ''बॉलीवुड में मैं शायद एकलौता ऐसा इंसान हूं जिसे बॉक्स ऑफिस के नतीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता. मुझे जैसी फ़िल्में बनाना पसंद है मैं वैसी ही फ़िल्में बनाता हूं, हां ये ज़रुर है कि मेरी फ़िल्में ज़्यादातर लोगों को पसंद नहीं आती.''  जहां अनुराग एक ओर बॉक्स ऑफिस की बिलकुल परवाह नहीं करते वहीं दूसरी और उनके छोटे भाई अभिनव कश्यप ने अपनी पहली ही फ़िल्म 'दबंग' से बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड कायम किए थे. तो दोनों भाइयों की सोच और काम में इतना फर्क क्यों? इस सवाल का जवाब देते हुए अनुराग कहते हैं, ''मेरे पिताजी ने दो बेटे पैदा किए. उन्होंने अभिनव से कहा जा तू पैसे कमा और मुझसे कहा जा तू नाम कमा.''  अनुराग की फ़िल्में भले ही बॉक्स ऑफिस पर न चलती हों लेकिन अनुराग कहते हैं वो अपने काम से बेहद खुश हैं और उन्हें अपनी ज़िन्दगी से कोई शिकायत नहीं है. हाल ही में अनुराग जब पत्रकारों से मुंबई में मिले को उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि एक अच्छी फ़िल्म बनाने के लिए बड़े कलाकारों की ज़रुरत होती है? इस सवाल का जवाब बड़े ही साफ़ शब्दों में देते हुए अनुराग कहते हैं, ''जी नहीं एक अच्छी फ़िल्म बनाने के लिए आपको बड़े अभिनेताओं-अभिनेत्रियों की ज़रुरत बिलकुल नहीं है, हां ये ज़रूर है कि एक 'ब्लॉकबस्टर' फ़िल्म बनाने के लिए आपको ज़रूर बड़े कलाकार चाहिए.'' तो क्या वो कभी बड़े कलाकारों के साथ काम करते हुए नहीं दिखाई देंगे? अनुराग कहते हैं, ''अगर बड़े कलाकारों को मेरी तरह का काम पसंद है तो मैं ज़रूर उनके साथ काम करना चाहूंगा.''  वो कहते हैं, ''मुझे सलमान, शाहरुख़, आमिर, अजय, ह्रितिक, रणबीर सभी के साथ काम करने की इच्छा है. मैं इन सभी के साथ काम करना चाहूंगा अगर इन्हें मेरा काम पसंद हो तो. बस कोई मुझे ये न बताएं कि मुझे क्या करना चाहिए.''
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
7 + 5

 
 
 
 
विज्ञापन
 
 
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

Amazing Body Paintings
Controversies that rocked B-town
Just Added

Funny weird wacky toilets
Epic Vogue shoot
 
 
 
विज्ञापन
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment