टीम इंडिया Vs इंग्लैंड: इन 10 खिलाड़ियों पर रहेगी नज़र

नई दिल्ली. टी-20 वर्ल्ड कप में आज टीम इंडिया की इंग्लैंड से भिड़ंत होगी। अफगानिस्तान के खिलाफ बेहद फीका प्रदर्शन (ऐसे तो जल्द बाहर हो जाएगा भारत, पढ़ें) करने के बाद सबकी नज़रें रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले (क्या हो भारत की रणनीति, पढ़ें) पर लगी हैं। भारत की ओपनिंग जोड़ी अभी तक क्लिक नहीं हो सकी है। सहवाग की अंगुली में चोट है। यदि वे रविवार का मैच नहीं खेल सके तो विराट कोहली ओपनिंग कर सकते हैं। भारत की तेज गेंदबाजी सबसे कमजोर कड़ी है। जहीर खान, इरफान पठान और बालाजी की तिकड़ी को घातक बनना होगा।
इस बीच, टीम की दिक्कतें (घटिया खाना खाकर बीमार हुए युवी-रैना, पढ़ें) बढ़ती जा रही हैं। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए अभ्यास मैच और अफगानिस्तान से हुए मुकाबले में जो खेल दिखाया है, उसे लेकर टीम को पहले से ही जबरदस्त आलोचना झेलनी पड़ रही है। लेकिन अब सबका ध्यान इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले पर लग गया है। (पढि़ए, INSIDE STORY: युवराज की फिटनेस की पूरी कहानी)
टूर्नामेंट के सुपर-8 के मुकाबले से पहले यह दोनों टीमों का आखिरी लीग मैच होगा। दोनों टीमों ने ग्रुप ए में अफगानिस्तान को पीटकर अपनी तैयारियों का संकेत दे दिया है। हालांकि, इंग्लैंड की तुलना में अफगानिस्तान पर भारत की जीत बेहद कमजोर रही। लेकिन टीम इंडिया के बारे में यह कहा जाता है कि यह टीम बड़ी टीमों और बड़े टूर्नामेंट में अपने खेल का स्तर ऊंचा उठा देती है। इस मैच के लिए टीम इंडिया में कुछ फेरबदल होने के संकेत कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक जहीर खान आज का मैच नहीं खेलेंगे।
इस मुकाबले में दोनों टीमों के जिन 10 खिलाड़ियों पर नज़र रहेगी, उनके बारे में जानने के लिए आगे की स्लाइड देखें:








