नरेंद्र मोदी गुजरात पर कलंक: ब्रिटिश मीडिया
Dainikbhaskar.com
| Oct 17, 2012, 10:54AM IST
हालांकि केजरीवाल द्वारा नितिन गडकरी पर आरोप लगाने के बाद जेठमलानी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। केजरीवाल ने गडकरी को विदर्भ में किसानों की मौत का जिम्मेदार बता दिया है। अब देखना यह है कि जेठमलानी उनके आरोपों का समर्थन करते हैं या नहीं। इसी बीच बीजेपी ने गडकरी पर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है।
जेठमलानी ने गडकरी को पत्र लिख कर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद (पढ़ें- इन 5 कारणों से भाजपा के लिए खतरा बन सकते हैं मोदी) का उम्मीदवार बनाए जाने की भी मांग की है। राजस्थान से राज्यसभा सांसद जेठमलानी ने पत्र में गडकरी के काम करने के तरीके पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। (मोदी ने बिहारी नेताओं को किया बैन)
इस समय लंदन में मौजूद जेठमलानी ने एक टीवी चैनल से कहा कि यदि अरविंद केजरीवाल (पढ़ें- क्यों 2014 में बेअसर हो जाएंगे अरविंद) पार्टी अध्यक्ष के खिलाफ सबूत पेश करेंगे तो वह केजरीवाल के दावों का समर्थन करेंगे। उन्होंने यहां तक कह दिया कि वह भाजपा के अध्यक्ष रहते हुए गडकरी द्वारा लिए गए गलत फैसलों के सबूत भी पेश करेंगे। जेठमलानी ने कहा है कि उन्होंने नितिन गडकरी के खिलाफ भाजपा नेतृत्व को कुछ तथ्य पेश किए थे। (ये भी पढ़ें...केजरीवाल बम से मुश्किल में फंसी कांग्रेस सलमान को भेजेगी हज पर!)
गौरतलब है कि नितिन गडकरी के नाम जेठमलानी का यह दूसरा पत्र है। इससे पहले मई में जब मुंबई में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई थी तब जेठमलानी ने ऐसा ही पत्र गडकरी को लिखा था।
इसी बीच नितिन गडकरी ने अपनी गुवाहाटी यात्रा टाल दी है और वो बुधवार को दिल्ली में ही रहेंगे। नितिन गडकरी ने बुधवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से भी मुलाकात की है। राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद मीडिया ने नितिन गडकरी से जेठमलानी के पत्र पर टिप्पणी मांगी तो गडकरी ने हाथ जोड़कर सवाल टाल दिया। (राहुल ने की पीएम से मुलाकात, लेकिन क्या हुई बात?)
लंदन से भाजपा को परेशान करने वाली एक और खबर है। फाइनेंशियल टाइम्स ने नरेंद्र मोदी की तीखी आलोचना करते हुए कहा है कि उन पर लगे गुजरात दंगों के दाग कभी धुल नहीं सकते। आगे क्लिक करके पढ़ें...
ये भी पढ़ें-
इन 5 कारणों से मोदी पर सबसे भारी पड़ सकता है यह चुनाव
नरेंद्र मोदी के जीवन से जुड़ी कई अनसुनी बातें!
इन 5 कारणों से मोदी पर सबसे भारी पड़ सकता है यह चुनाव
इन 5 कारणों से मोदी बन सकते हैं बीजेपी के लिए खतरा






