नई दिल्ली. वरिष्ठ अधिवक्ता और भाजपा के राज्यसभा सांसद राम जेठमलानी ने बागी तेवर अख्तियार कर लिए हैं। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी की मुसीबत बढ़ा दी है। उन्होंने साफ ऐलान किया है कि अगर अरविंद केजरीवाल गडकरी के खिलाफ कोई सबूत पेश करते हैं तो वह (जेठमलानी) केजरीवाल के साथ खड़े होंगे। (
कांग्रेस-बीजेपी ने वेदांता से लिया 28 करोड़ का चंदा!)
हालांकि
केजरीवाल द्वारा नितिन गडकरी पर आरोप लगाने के बाद जेठमलानी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। केजरीवाल ने गडकरी को विदर्भ में किसानों की मौत का जिम्मेदार बता दिया है। अब देखना यह है कि जेठमलानी उनके आरोपों का समर्थन करते हैं या नहीं। इसी बीच बीजेपी ने गडकरी पर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है।
गौरतलब है कि नितिन गडकरी के नाम जेठमलानी का यह दूसरा पत्र है। इससे पहले मई में जब मुंबई में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई थी तब जेठमलानी ने ऐसा ही पत्र गडकरी को लिखा था।
इसी बीच नितिन गडकरी ने अपनी गुवाहाटी यात्रा टाल दी है और वो बुधवार को दिल्ली में ही रहेंगे। नितिन गडकरी ने बुधवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से भी मुलाकात की है। राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद मीडिया ने नितिन गडकरी से जेठमलानी के पत्र पर टिप्पणी मांगी तो गडकरी ने हाथ जोड़कर सवाल टाल दिया। (
राहुल ने की पीएम से मुलाकात, लेकिन क्या हुई बात?)
लंदन से भाजपा को परेशान करने वाली एक और खबर है। फाइनेंशियल टाइम्स ने नरेंद्र मोदी की तीखी आलोचना करते हुए कहा है कि उन पर लगे गुजरात दंगों के दाग कभी धुल नहीं सकते। आगे क्लिक करके पढ़ें...
ये भी पढ़ें-