विज्ञापन
 
Home >> Maharashtra >> Mumbai >> Bigg Boss 6: Colors TV Office Attacked In Mumbai Over Aseem Trivedi's Eviction

बिग बॉस: पिछले दरवाजे से बाहर आए असीम त्रिवेदी!

1 of 5 Photos
मुंबई. बिग बॉस का मौजूदा सीजन भी विवादों से अछूता नहीं (बिग बॉस के खिलाफ सिद्धू की कोठी घेरी) रहा।
विवादास्पद कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी शुक्रवार को 'बिग बॉस' से बाहर हो गए। उन्‍हें शो से निकाले जाने के लिए रामदास अठावले की अगुवाई में आरपीआई कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल रखा था। खबर है कि ये कार्यकर्ता बिग बॉस के घर के बाहर डटे थे। इसे देखते हुए त्रिवेदी को पिछले दरवाजे से घर से बाहर निकाला गया।
 
सूत्रों के मुताबिक राजनीतिक विवाद और आरपीआई कार्यकर्ताओं के दबाव के आगे झुकते हुए असीम को बिग बॉस के घर से चुपचाप बाहर किए जाने की योजना बनाई गई थी। सूत्रों के मुताबिक आरपीआई कार्यकर्ताओं ने मांग की थी कि असीम को बिग बॉस के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों को सौंपा जाए, लेकिन असीम की सुरक्षा के मद्देनजर बिग बॉस कार्यक्रम के निर्माताओं ने उन्हें चुपचाप शो से बाहर करने की योजना पर अमल किया।   
 
त्रिवेदी (अपने कार्टूनों से सुर्ख़ियों में आए असीम त्रिवेदी बिग बॉस से होंगे बाहर) को बिग बॉस के घर से बाहर करने को लेकर खूब विरोध-प्रदर्शन हुए। शो प्रसारित करने वाले चैनल के दफ्तर के बाहर पत्‍थरबाजी तक की गई।
 
इस बीच शो के प्रतिभागी होस्‍ट सलमान खान पर भी विवादास्‍पद बयान दे रहे हैं। सेलिब्रिटी हेयर स्‍टायलिस्‍ट सपना भवनानी ने सलमान को 'सीरियल वुमनबीटर' (ऐसा शख्‍स जो महिलाओं को अक्‍सर पीटता रहता है) कहा है। ('बिग बॉस' से जुड़ा नया बवाल, हुई हनुमान की नकल तो भड़के शिवसैनिक)
 
आगे की स्लाइड में पढ़ें अठावले की धमकी और किस तरह महाराष्ट्र सरकार ने असीम पर देशद्रोह का आरोप लगा कर फिर उसे वापस ले लिया था...
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment