...तो इसलिए महिलाएं बुझा देती हैं सेक्स के दौरान बत्ती
एजेंसी | Jul 23, 2012, 12:10PM IST

आस्ट्रेलियाई शोधकर्ताओं द्वारा 800 लोगों पर किये गये शोध से ये बात सामने आई है कि ज्यादा वजन वाली या बिगडे आकार वाली स्त्रियां अंधेरें में सेक्स करना पसंद करती हैं। शोध के दौरान 60 फीसदी स्त्रियों ने अंधेरे में सेक्स करने को पसंद किया क्योंकि उन्हे कपडे़ उतारने में शर्म महसूस हो रही थी।
73 फीसदी स्त्रियों ने स्वीकार किया कि अपने बढे़ हुए वजन की वजह से वो कपडे़ उतारने या छुए जाने में शर्म महसूस करती हैं। मार्निंग हेराल्ड से बात करते हुए एक वजन कम करने वाली कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर जेनी क्रेग का कहना था कि केवल वजन ही नही बल्कि ऐसे लोग अक्सर टाइप टू डाइबिटिक होते हैं जो उन्हे सेक्स से विमुख करती है।
जेनी का कहना है कि कम व्यायाम की वजह से ऐसी महिलाओं में उर्जा की कमी होती है जो बेडरूम में उनके व्यवहार को प्रभावित करती है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी महिलाएं जो अपने सेक्स लाइफ को अच्छा बनाना चाहती हैं उन्हे ज्यादा से ज्यादा व्यायाम करना चाहिए, ज्यादा पौष्टिक आहार खाना चाहिए साथ ही साथ कोलेस्ट्राल और ब्लड शुगर को भी नियंत्रित रखने की कोशिश करनी चाहिए।






