BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Mirch Masala >> Women Feel Sexiest At The Age Of 28

28 की उम्र में सबसे ज्यादा सेक्सी हो जाती हैं महिलाएं!

Agency | Jul 27, 2012, 00:44AM IST
 
 

हाल ही में हुए एक नए सर्वे में पता चला है कि 28 की उम्र में महिलाएं खुद को ज्यादा सेक्सी महसूस करती हैं। इस सर्वे में शोधकर्ताओं ने पाया कि इस उम्र में महिलाएं अपनी बॉडी को देखकर काफी खुश होती हैं।

इस सर्वे में यह भी सामने आया है कि उम्र के 32वें साल में इनका आत्मविश्वास चरम पर होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके पास मददगार दोस्तों के साथ-साथ परिवार का अपनापन भी होता है। ये दोनों ही उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में मददगार होते हैं।

डेली मेल की खबर के अनुसार, महिलाओं के हाइजीन उत्पाद बेचने वाले एक यूके ब्रांड ने यह अध्ययन किया है। इस अध्ययन का मुख्य फोकस इस बात पर था कि महिलाओं की खुद के प्रति सोच कैसी है।

शोध में शामिल महिलाओं में से 60 प्रतिशत का कहना था कि इस उम्र में आत्मविश्वास इसलिए बढ़ता है क्योंकि हम जानते हैं कि हमारी जिंदगी किस ओर जा रही है। वहीं 52 प्रतिशत का कहना था कि इस उम्र में संतुष्टि होती है कि हमारे पास जिंदगी भर साथ निभाने वाला कम से कम एक साथी तो है।

शोध में शामिल महिलाओं में से 19 प्रतिशत ने ब्रिटानी शाही परिवार की बहू केट मिडलटन को सबसे प्रेरणादायी औरत बताया तो 17 प्रतिशत ने ऐतिहासिक नर्स फ्लोरेंस नाइटिंगेल को आदर्श बताया। प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेत्री मर्लिन मुनरो 15 प्रतिशत मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment