BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Mirch Masala >> People Here Have Such A Low Sex

अरे... इतना कम सेक्स करते हैं यहां के लोग!

एजेंसी | Apr 19, 2012, 16:05PM IST
 
 

हांग कांग के लोग सेक्स को लेकर वर्जनाओं में बंधे हैं और उन्हें इस बारे में बहुत कम जानकारी है। विशेषज्ञों की कोशिश है कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा जानकारी दी जाए ताकि वहां के लोग सेक्स जीवन को बेहतर कर सकें।

हांग कांग यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एमिल अंगा कहते हैं, "लोगों का कहना है कि दुनिया में सेक्स के बारे में सबसे कम जानकारी हांग कांग के लोगों को है। एक वजह तो यह भी है कि उनके पास सेक्स के लिए जगह नहीं है।"

वर्ल्ड बैंक के मुताबिक हांग कांग में विश्व की सबसे कम जन्म दर है। यहां हर महिला पर सिर्फ 1.04 बच्चे हैं। इसकी वजह वित्तीय संकट के अलावा करियर बनाने की फिक्र और सीमित जगह बताई जाती है। अंगा का मानना है कि प्रॉपर्टी की बढ़ती हुई कीमत भी इसके लिए जिम्मेदार है।

कैसे कैसे सर्वेक्षण

सर्वे से पता चलता है कि पुरुष हफ्ते में औसतन 1.9 बार और महिलाएं 1.6 बार सेक्स करके संतुष्ट हैं। कंडोम बनाने वाली कंपनी ड्यूरेक्स ने 2008 में जो सर्वेक्षण किया, उसके मुताबिक ग्रीस के लोग सबसे ज्यादा हफ्ते में तीन बार सेक्स करते हैं, जबकि भारत के लोग दो बार। जापान के लोग हफ्ते में एक बार से भी कम सेक्स कर पाते हैं। इस सर्वे के मुताबिक हांग कांग के लोग तीसरे सबसे कम सेक्स करने वाले इलाके में रहते हैं।

हांग कांग यूनिवर्सिटी की डॉक्टर पेतुला हो का कहना है कि यहां की महिलाओं की स्थिति ज्यादा खराब है और इसकी वजह सांस्कृतिक विरासत और जायदाद है। इसके अलावा महिलाओं की आबादी पुरुषों से बहुत ज्यादा होती जा रही है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 20 और 39 साल की 1200 महिलाओं पर हजार से भी कम पुरुष हैं और ऐसे में महिलाओं के पास विकल्प बहुत कम हो जाते हैं।

डॉक्टर हो कहती हैं, "सेक्स के मामले में हांग कांग की औरतें गरीब हैं। उनके पास बहुत कम संभावना और विकल्प हैं। यहां तक कि ट्रक ड्राइवरों के पास ज्यादा विकल्प हैं लेकिन महिलाओं के पास नहीं।"
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment