अपनी गर्लफ्रेंड समांथा के साथ इश्क फरमाती देखीं गईं लिंडसे!
agency
| May 05, 2012, 16:20PM IST

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, 25 वर्षीया लोहान और समांथा को हाल में एक साथ समय व्यतीत करते हुए देखा गया। दो वर्ष पहले वर्ष 2007 से 2009 तक दोनों में काफी नजदीकियां थी। पिछले सप्ताह न्यूयार्क नाइटक्लब ले बारॉन में दोनों को एक साथ देखा गया।
'एक्स17 ऑनलाइन' के सूत्रों के मुताबिक, "क्लब से निकलते समय लिंडसे और सामंथा को हाथ में हाथ डाले हुए देखा गया जो गुफ्तगु करते हुए हंस रही थीं। वे अपनी बातों में इतनी मशगूल थीं कि उन्हें किसी की परवाह नहीं थी कि कोई उन्हें देख रहा है या नहीं। निश्चिततौर पर दोनों एक बार फिर साथ-साथ हो रही हैं, जैसे वे पहले थीं।"







