पोर्न फिल्मों से प्रभावित हो युवतियां करा रही हैं सर्जरी
एजेंसी | Aug 25, 2011, 10:52AM IST
लंदन के एलिजाबेथ गारेट एंडरसन हॉस्पिटल के शोधकर्ताओं ने बताया कि पिछले दस सालों में राष्ट्रीय स्वास्थय सेवा के तहत देश में लेबिया प्लास्टिक सर्जरी के मामलों में काफी इजाफा हुआ है। युवतियां योनि के आकार को लेकर चिंतित हैं और फलस्वरूप कॉस्मेटिक सर्जरी करवा रही हैं।
शोधकर्ताओं ने ऐसी 33 युवतियों का पता लगाया जिन्होंने अपनी योनि आकार में परिवर्तन के लिए लेबिया सर्जरी या लेबियाप्लास्टी का करवाई, जबकि औसतन 23 साल की उम्र की इन युवतियों का योनि आकार 26.9 एमएम(राइट) और 24.8 एमएम(लेफ्ट) था, जो कि सामान्य था।
केवल तीन युवतियां ही ऐसी मिली जिन्हें इस सर्जरी की वाकई आवश्यकता थी। जबकि 40 फीसदी युवतियों ने यह सर्जरी केवल पोर्न फिल्मों के एक्ट्रेस से प्रभावित होकर करवाई।
शोधकर्ताओं ने बताया कि इस सर्जरी को करवाने का युवतियों का एक कारण यह भी है कि वे इस सर्जरी को करवाकर अपनी सेक्स लाइफ को सुधारना चाहती हैं।





