BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Khabre Zara Hat ke >> Waste Materials Uses In Builds 13 Home In America

लगाया दिमाग व जुगाड़, घर बनाने में काम आ गया कबाड़!

Agency | Jul 17, 2012, 09:50AM IST
 
 

टेक्सास. कुछ भी कबाड़ नहीं होता। इंसान अगर चाहे तो बेकार से बेकार चीज को भी इस्तेमाल कर सकता है। अमेरिका के टेक्सास में मकान बनाने वाले एक बिल्डर डेंन फिलिप्स ने इसी बात को चरितार्थ करके दिखा दिया है। फिलिप्स ने कबाड़ से मकान बना लिए। इन मकानों की कम कीमत के चलते कम आय वर्ग के लोगों का अपना मकान होने का सपना भी साकार हो सकता है।

फिलिप्स ने कबाड़ से 13 मकान बनाए हैं। उनकी रचनात्मक क्षमता के बेहतरीन नमूने इन मकानों में हर जगह नजर आते हैं। उन्होंने हर उस चीज का इस्तेमाल किया गया है जिसे आमतौर पर लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं। इन मकानों का फर्श लकड़ी के बेकार सामान से बनाया गया है, जबकि रसोई में हड्डियों का इस्तेमाल किया गया है और छत प्लेटों की मदद से बनाई गई है।

फिलिप्स ने कहा, 'सैकड़ों वर्षों से लोग ऐसा करते आ रहे हैं। वे अपने रहने के लिए छत बनाने के लिए सभी प्रकार के उपलब्ध साजो-सामान का इस्तेमाल करते हैं। आप कुछ भी फेंकिए, कोई उसका कुछ भी इस्तेमाल कर सकता है और फिर मकान बनाने का साजो-सामान तो हर कहीं उपलब्ध है।'

कीमत दस हजार डॉलर

फिलिप्स के बनाए हड्डियों के एक मकान को खरीद कर रहने वाले एक कलाकार एडी वेल्स ने बताया कि ऐसे मकानों में रहना सड़क के किनारे रहने जैसा अहसास देता है। उन्होंने बताया कि लगभग रोजाना ही उनके घर कोई न कोई आता है और वह इस घर में फर्श-छत आदि देखकर रोमांचित हो उठता है। ये मकान न केवल 10 हजार डॉलर में लोगों को उपलब्ध हैं बल्कि इनमें ऊर्जा की खपत भी काफी कम है और पर्याप्त इंसुलेशन है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment