लाजवाब: बस ट्विटर पर कुछ ट्वीट किए और हो गए एक दूजे के

न्यूयॉर्क.शादी के बंधन में बंधने के लिए न सात फेरे लिए न निकाह पढ़ा, बस ट्विटर पर कुछ ट्वीट किए और हो गए एक दूजे के जीवन साथी। यह तरीका अपनाया तुर्की के एक जोड़े ने। इस युगल जोड़ी ने आईपैड के जरिए कुछ ट्वीट किए और कुछ ही शब्दों में ही उनका निकाह हो गया। सबसे पहले दूल्हे सेंगीझा सेलिक और उनकी दुल्हन कैंडन कैनिक ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर तुर्की में एवेत अर्थात हां कहा और दोनों का निकाह पूरा हो गया। इससे पहले काजी काजी मुस्तफा कारा ने एक ट्वीट भी किया और उनसे कबूल है कहल वाया।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सेलिक एक न्यूज वेबसाइट में सोशल मीडिया एडिटर हैं। सेलिक और कैंडन ने ट्विटर पर निकाह करने की अपनी तैयारी के बारे में वेबसाइट को भी बता दिया था। इस निकाह का एक वीडियो दूल्हे की न्यूज साइट पर भी लोड किया गया है। जिसमें जोड़े को अपने-अपने आईपैड पर निकाह के लिए ट्वीट टाइप करते हुए दिखाया गया है। शादी के इस अजीबोगरीब तरीके की खबर फैली तो नवदंपती को खूब बधाइयां मिलीं। सेलिक ने एक ट्वीट में कहा कि यह ट्विटर पर तुर्की का पहला निकाह है। हालांकि कैंडन ने सिर्फ एक ही ट्वीट कबूल है किया। बाद में इस जोड़े ने आधिकारिक निकाह पत्र पर पेन से साइन करे। इससे पहले स्पेन के बेनालमडेना में फ्रान काल्वो और मोनिका फ्रेल ने समुद्र में बने एक्योरियम में 8 अगस्त 2012 को शादी रचाई थी।
इसी तरह लखनऊ में एक युवा जोड़ी ने हॉट एयर बैलून में 100 मीटर की ऊंचाई पर 27 फरवरी 2009 को शादी रचाई। लंदन में डैरेन मैकवाल्टर्स ने अपनी प्रियतमा केटी के साथ जमीन से एक हजार फीट ऊपर विमान के पंखों पर सवार होकर 6 अगस्त 2008 में शादी की थी।






