BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Khabre Zara Hat ke >> Tufup Tube Helps To Protect For Secure Bike Ride

अब पंचर की चिंता के बगैर लीजिए बाइक की सवारी का मजा

Dainikbhaskar.com | May 09, 2012, 10:08AM IST
 
 


जब भी आप किसी जरूरी काम से घर से अपनी बाइक पर निकलते हैं, तो सबसे ज्यादा डर दो बातों का रहता है। एक, कहीं बीच रास्ते में बाइक का पेट्रोल न खत्म हो जाए और दूसरे कि कहीं टायर पंचर न हो जाए। इनमें से पेट्रोल तो किसी नजदीकी पंप पर जरूरत के अनुसार भरा सकते हैं, लेकिन पंचर की चिंता से छुटकारा पाना थोड़ा मुश्किल है।

 

लेकिन अब चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ड्राइवस्पार्क कंपनी ने इस चिंता से मुक्ति दिलाने के लिए टफअप ट्यूब पेश किया है। यह पहियों की पूरी देखभाल करता है। इसकी मदद से आप पंचर की चिंता किए बगैर ही फर्राटा भर सकते हैं।

 

क्या है तकनीकःइस ट्यूब में ट्रेड साइड पर दोहरी परत होती है, जिससे एक जैसी जगह बन जाती है। इस जगह में पंचर को रोकने के लिए एक खास द्रव्य भरा जाता है। जब भी कोई नुकीली चीज यानी कील आदि पहिए के नीचे आकर उसे भेदते हुए अंदर घुसती है। तो उस छेद को भरने के लिए ट्यूब में पहले से ही मौजूद द्रव्य एक सील का काम करता है। इस द्रव्य के कारण ट्यूब से हवा का निकलना बंद हो जाता है।

 

कील भी निकल जाएःइसके बाद जब बाइक लगातार चलती रहती है, तो पहिए के भीतर हवा का दबाव तेज होता जाता है। इस कारण पहिए में घुसी कील या अन्य कोई नुकीली वस्तु भी बाहर निकल जाती है। इसके बाद ट्यूब में मौजूद द्रव्य उस छेद को पूरी तरह से भर देता है और हवा के दबाव से द्रव्य जल्द ही एक तरह के फाइबर में परिवर्तित हो जाता है, जिसके कारण हवा का बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment