महाराष्ट्र के पुणे के एक गांव की ये तीन बहनें हैं। सविता, मोनीषा और सावित्री। इनके शरीर पर इतने बाल उगे हैं जिसे आप तस्वीर में देख सकते हैं।
इस बीमारी को नाम दिया गया है, हाईपरट्रिकोसिस यूनिवर्सालिस डिसओर्डर। इसे वियरवुल्फ सिंड्रोम भी कहा जाता है। इसमें सिर से पैर तक शरीर पर बाल उग आते हैं। सौ करोड़ लोगों मे से किसी एक को होती है ये बीमारी।
इन्हें इस बीमारी के प्रभाव को कम करने के लिए रोज क्रीम लगाना पड़ता है। तीनों बहनों को समाज में लोगों की बातें सुननी पड़ती है। इनके जीवन का सबसे दुखद पहलू है कि इनको यह आशा नहीं है कोई इनसे शादी करेगा।