BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Khabre Zara Hat ke >> The World’S Unluckiest Man-Frane Selak

अब आप इस इंसान को दुर्भाग्यशाली कहेंगे या भाग्यशाली?

Agency | May 04, 2012, 10:43AM IST
 
 


कभी-कभी भाग्य आपके साथ होता है तो कभी नहीं भी होता है। क्रोएशिया के म्यूजिक टीचर फ्रेन सेलक को दुनिया का सबसे दुर्भाग्यशाली व भाग्यशाली इंसान माना जा सकता है। 1929 में जन्मे फ्रेन ने अबतक के जीवन में कई दुर्घटनाओं का सामना किया है और हर बार उसमें से सकुशल बच निकले।
उन्होंने सबसे पहले 1962 के जनवरी माह में मौत को उस समय मात दी थी जब वे एक ट्रेन यात्रा कर रहे थे। इस ट्रेन दुर्घटना में 17 रेल यात्री मारे गए थे लेकिन फ्रेन इसमें बाल-बाल बच गए। इसके साल बाद ही जब वे हवाई यात्रा कर जगरेब से रिजेका जा रहे थे तब उस प्लेन का एक दरवाजा टूट कर गिर गया और प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
इस हवाई दुर्घटना में 19 लोग मारे गए थे लेकिन फ्रेन बच गए और उन्होंने अस्पताल में हल्की-फुल्की चोटों के साथ आंखें खोलीं। फिर 1966 में एक बस के सफर में उनके भाग्य ने उनका साथ एक बार फिर से दिया क्योंकि यह बस दुर्घटनाग्रस्त हो गया और बगल की एक नदी में गिर गया। इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई।
1970 में अपनी कार में आग लगने के बाद भी वे बाल-बाल बच गए। इस कार का फ्यूल टैंक एक विस्फोट के साथ उड़ गया। इस दुर्घटना में सेलक के केवल बाल ही झुलसे थे और उसे कुछ नहीं हुआ।
इसके बाद भी वे कई अन्य दुर्घटनाओं का शिकार होता रहे लेकिन हर बार वे इनसे बच निकलते थे। इतने सारे दुर्घटनाओं से बाल-बाल बचने के बाद साल 2003 में उन्हें एक लाख डॉलर की लॉटरी निकली जिससे वे मालामाल हो गए।
अब आप इन्हें दुनिया का सबसे दुर्भाग्यशाली इंसान मानेंगे या भाग्यशाली इंसान, यह आप के उपर है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment