सुरक्षा जांच से इतना हुआ परेशान कि उतार डाले कपड़े
एजेंसी | Apr 19, 2012, 11:07AM IST

50 वर्षीय जॉन ब्रेनन ने बताया कि हवाई अड्डे पर लगे सुरक्षा स्कैनर उसे परेशान कर रहे थे। इसके विरोध में उसने कपड़े उतार दिए। उसकी इस हरकत को देख वहां मौजूद अन्य यात्री भौंचक रह गए। कुछ यात्री ब्रेनन की तस्वीरें उतारने लगें तो कुछ ने अपने बच्चों की आंखों पर हाथ रख दिए। इसके बाद हवाई अड्डे पर अधिकारियों को सुरक्षा जांच की दो पंक्तियां बंद करनी पड़ी। ओरेगन पुलिस ने ब्रेनन पर दुर्व्यवहार और अशोभनीय आचरण का आरोप लगाया है।





