'ऑक्टोमॉम' नाडिया ने दिया 'मैडोना स्टाइल' में टॉपलेस पोज

'ऑक्टोमॉम' नाडिया ने बीते जून माह में अमेरिकी रियलिटी टीवी स्टार व म्यूजिशियन एडम बार्टा के साथ मिलकर एक म्यूजिक एलबम रिकॉर्ड किया था। तब वे किसी की नोटिस में नहीं आईं थीं और अब उन्होंने एडम बार्चा के साथलकर एक टॉपलेस पोज दिया है। इस फोटोशूट में टॉपलेस नाडिया के उभारों को एडम ने अपने हाथों में कैद कर रखा है।
2009 में एकसाथ आठ बच्चों को जन्म देने के बाद सुर्खियों में आईं नाडिया सुलेमान ने मैडोना से प्रभावित होते हुए उनकी ही स्टाइल में अपने म्यूजिक एलबम के कवर के लिए यह फोटोशूट करवाया है।
इस फोटो को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अपलोड करते हुए बार्टा ने लिखा है, "यह हर किसी के लिए है। इस कवर का आपको कब से इंतजार था। ऑक्टोमॉम - द टॉपलेस एलबम कवर।"
इसके साथ ही अपने फैंस को संबोधित करते हुए लिखते हैं कि मैडोना से इंस्पायर्ड इस सीडी कवर को लेकर वे बहुत एक्साइटेड हैं।
आपको बता दें कि हाल ही में नाडिया सुलेमान ने पैसे कमाने के लिए पोर्न फिल्म में भी काम किया है। इसके साथ ही उन्होंने खुद के लिए लोगों से दान करने के लिए अपील भी की है।






