BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Khabre Zara Hat ke >> Miss World Contest And Controversies!

मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट और विवादों का है चोली-दामन का साथ!

Agency | Aug 18, 2012, 15:31PM IST
 
 

2010 के बाद एक बार फिर से चीन के मंगोलिया में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहा है। 2010 में मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट चीन और नार्वे के बीच एक कूटनीतिक विवाद में फँस गई थी। नार्वे ने मेजबान चीन पर आरोप लगाया था कि उसने धोखा कर मिस नार्वे को कॉन्टेस्ट से बाहर कर दिया।

गौरतलब है कि चीन और नार्वे के रिश्तों में उस वक्त कड़वाहट आ गई थी जब ओस्लो स्थित नोबेल समिति ने 2010 का नोबेल शांति पुरस्कार चीन के विद्रोही नेता लियु जियाओबो को देने का फैसला किया था।

चीन के सान्या शहर में आयोजित एक रंगारंग समारोह में अमेरिका की 18 वर्षीय एलेक्जेंड्रिया मिल्स को ‘मिस वर्ल्ड’ चुना गया, लेकिन मिल्स के जश्न में उस वक्त रंग में भंग पड़ गया था, जब नार्वे द्वारा यह दावा किया गया कि उसकी सबसे बड़ी प्रतिस्पर्धी मिस नार्वे को साजिश के तहत बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

प्रतियोगिता में करीब से जुड़े लोगों को यह देखकर काफी ताज्जुब हुआ था कि 23 साल की मिस नार्वे मैरियन बिर्केडल को ‘टॉप फाइव’ में भी जगह नहीं मिल सकी। जानकारों का मानना था कि जजों ने बीजिंग के दबाव में आकर ऐसा किया।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment