BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Khabre Zara Hat ke >> Men's Penis Stolen In Sleep

नींद में सो रहे थे जनाब, चोर काट ले गए गुप्तांग

Agency | Jul 27, 2012, 15:54PM IST
 
 

पिछले दिनों चीन में हुई एक घटना ने लोगों के होश ही उड़ा दिए। घटना है ही ऐसी कि कोई भी इंसान चकरा जाए। पिछले दिनों कुछ चोर घर में सोए एक इंसान का गुप्तांग काटकर ले गए।

यह चौंकाने वाली घटना हुई पूर्वी चीन के झिजियांग प्रांत के वेंलिंग शहर में, जहां 41 साल के फेई लिन के साथ। स्थानीय पुलिस के अनुसार, जब वह अपने घर में सो रहा था, उस समय चोर उसके घर में घुसे और उसके सिर पर बैग रख दिया।

एक स्थानीय अखबार को दिए अपने बयान में लिन ने कहा, "उन्होंने मेरे सिर पर कुछ भारी सामान रखा और मेरे ट्राउजर्स को नीचे खिसका कर भाग गए। अचानक मुझे अहसास हुआ कि मेरे साथ कुछ तो गड़बड़ हुआ है। तभी मैंने देखा कि मेरे शरीर के निचले हिस्से से खून बह रहा है और मेरा गुप्तांग अपनी जगह पर नहीं है।"

वहीं एक स्थानीय अखबार के अनुसार पुलिस ने आशंका जताई है कि यह हमला किसी ऐसे इंसान ने किया हो, जो लिन के कई औरतों के साथ अफेयर से जलता हो। वहीं लिन इन बातों से साफ इंकार करते हैं।

इस घटना के तुरंत बाद पुलिस और इमरजेंसी वर्कर्स ने उसके अंग की खोज की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला, साथ ही पुलिस को उन गुप्तांग चोरों के बारे में भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

पुलिस फिलहाल उन चोरों को खोजने मे लगी हुई है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment