वैज्ञानिकों के अनुसार स्पेन की गुफा में मिली 42,000 साल पहले की पेंटिंग संभवतः धरती की सबसे पुरानी कलाकारी है, जिसे मानव के पूर्वजों ने बनाया है।
मानव के पूर्वज होमोसेपियन्स को धरती के सभी पुराने कलाकारी का श्रेय दिया जाता है लेकिन नयी खोज के सामने आने से पिछली सारी मान्यता के ध्वस्त होने के आसार हैं।
कोरडोवा विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जोस लुईस ने बताया कि ये कलाकारी नियंडरथल मानवों ने किया है जो होमोसेपियंस से भी पहले धरती पर थे।