महिला का अश्लील डांस देख शर्म से झुका यात्रियों का सिर
एजेंसी
| Aug 29, 2011, 17:49PM IST
द मास्को टाइम्स के अनुसार डोमोडेडोवो एयरपोर्ट से सुबह उड़ान भरने के बाद केबिन क्रू टीम ने देखा कि एक महिला उत्तेजक डांस करके दूसरे यात्रियों को परेशान कर रही हैं। उस महिला की वजह से अन्य यात्रियों को काफी शर्मिंदगी हो रही थी।
39 वर्षीय महिला रूस की ही निवासी है और उस समय शराब के नशे में चूर थी। ट्रांसपोर्ट पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार महिला पर सार्वजनिक स्थान पर अश्लील डांस करने और यात्रियों को परेशान करने का आरोप लगाया गया है।
महिला के कारण उड़ान के 15 मिनट बाद ही विमान को वापस डोमोडेडोवो एयरपोर्ट पर उतारा गया और महिला को एक स्थानीय अस्पताल में मेडिकल चैकअप के लिए भेजा गया। अधिकारियों के अनुसार महिला ठीक है। ज़्यादा नशे में होने के कारण वो ऐसी हरकतें कर रही थी।







