'रियल हाउसवाइफ' स्टार डाना विल्की ने हॉट पिंक बिकिनी में अपनी सेक्सी व टोन्ड बॉडी का जमकर प्रदर्शन किया। डाना गुरुवार की शाम अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मियामी बीच पर मस्ती करती नजर आईं।
38 वर्षीया इस स्टार ने अपने ब्वॉयफ्रेंड फिलिप मार्ले के साथ पूरा दिन बिताया। दोनों सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे के साथ प्रेमालाप करते व हरकतें करते हुए नजर आएं।
बीच पर मौजूद लोगों ने इस प्रेमी जोड़े को सरेआम किस करते हुए भी देखा। साथ ही पापाराजी फोटोग्राफरों की नजरों से इस लव कपल की हरकतें बच नहीं पाईं।
फिलिप और डाना की मुलाकात जुलाई में एक पार्टी के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां काफी बढ़ती गईं और अब तो दोनों ने सरेआम एक-दूसरे से प्यारका इजहार भी कर दिया है।
स्लाइडों में देखिए डाना विल्की और ब्वॉयफ्रेंड फिलिप मार्ले की अठखेलियां...