BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Khabre Zara Hat ke >> Child To Chew Their Own Limbs

अपने ही अंगों को चबा गया बच्चा

प्रज्ञेश पारेख | May 20, 2012, 16:29PM IST
 
 

सूरत. आठ माह का बच्चा अपने हाथ की उंगलियां और होंठ चबा गया। न उसे दर्द हुआ, न ही इसका अहसास। इतना ही नहीं उसे पिन या सुई चुभाने का भी अहसास नहीं होता है।

डॉक्टरों के मुताबिक ओम राजपूत नामक इस बालक को 'हेरिडेटरी सेन्सरी ऑटोमिक न्यूरोपेथी' (एचएसएएन) नामक बीमारी है। उनके अनुसार, दुनिया में इस बीमारी के अब तक सिर्फ 60 मरीज ही सामने आए हैं। इससे मरीज संवेदना शून्य होते हैं।

ओम सूरत के पूणा गाम इलाके में रहता है। शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक काप्स का कहना है कि ओम की आंखों में आंसू भी सूख गए हैं। कोर्निया सड़ गया है। इस बीमारी का विश्व में अब तक कोई इलाज नहीं ढूंढा जा सका है।

क्या है एचएसएएन

हेरिडिटरी सेन्सरी ऑटोमिक न्यूरोपेथी (एचएसएएन) बीमारी में शरीर के अंदर ऐसे केमिकल पैदा नहीं होते जिनसे शरीर में दर्द का अहसास होता है। एचएसएएन के भी पांच प्रकार होते हैं। इनमें से ओम को चौथे प्रकार की बीमारी है। इसमें शरीर में ड्राइनेस रहती है। चमड़ी के अंदर किसी भी जगह पर दर्द या स्पर्श का अनुभव नहीं होता।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment