बिग बेन नहीं, अब एलिजाबेथ टावर कहिए जनाब
Agency
| Jun 27, 2012, 17:47PM IST

इस टावर का नाम महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के नाम पर करने के एक प्रस्ताव को ब्रिटिश संसद के निचले सदन में मंजूरी मिल गई है।
महारानी के शासन के 60 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में यह बदलाव किया जा रहा है।
एक टोरी सांसद के इस प्रस्ताव को प्रधानमंत्री डेविड कैमरन, उपप्रधानमंत्री निक क्लेग और विपक्ष के नेता एड मिलिबैंड सहित आधे से अधिक सांसदों का समर्थन था।






