इसे देख सारी बिल्लियों का सीना चौड़ा हो जाएगा, कुत्ते डूब मरेंगे!
dainikbhaskar.com
| May 26, 2012, 01:15AM IST

क्या आप अभी तक अपनी शान और सुरक्षा के लिए तरह-तरह के नस्लों के कुत्तों को पालना पसंद करते हैं। लैब्राडोर, रेशमी बालों वाले पामेरनियन से लेकर आप तमाम नस्लों के कुत्तों को पाल कर अपनी शान बढ़ाते हैं। उन पर खुले हाथ से खर्च करते हैं। यदि आपका जवाब हां है तो, आप सावधान हो जाइए!
कुत्ते को देखते ही बिल्लियां रफूचक्कर हो जाती हैं, लेकिन इस वीडियो को देखकर आप दांतों तले उंगली दबा लेंगे। अपनी सोच को बदलने पर मजबूर हो सकते हैं। एक बिल्ली ने नहीं बल्कि उसके बच्चे ने कुत्ते का बेखौफ होकर सामना किया। बच्चे ने कुत्ते पर कई बार झपट्टा तक मारा।
कुत्ते को बिल्ली के बच्चे से निपटने के लिए कुछ सूझ नहीं रहा था। वीडियो में यह साफ-साफ दिख रहा है कि बिल्ली के बच्चे ने कुत्ते को कई बार पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।





