BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> Zanjeer’S Platonic Amitabh-Jaya Relationship Turns

'जंजीर' में राम चरन और प्रियंका के बीच इंटीमेट सीन!

Dainikbhaskar.com | May 27, 2012, 14:16PM IST
 
 


फिल्म 'जंजीर' के रीमेक में तेलगु सुपरस्टार रामचरन तेजा और प्रियंका चोपड़ा ना सिर्फ लिव इन रिलेशनशिप में रहेंगे बल्कि दोनों के बीच एक इंटीमेंट सीन भी होगा।
 
 
प्रकाश मेहरा की जंजीर में इंस्पेक्टर विजय एक बेघर लड़की माला को अपने पुलिस क्वार्टर में शरण देते हैं। लेकिन, इससे पहले कि दोनों के बीच कुछ हो पाता, वह उसको आंटी के यहां छोड़ आते हैं। लेकिन, नई जंजीर में ऐसा कुछ नहीं होने जा रहा। सूत्र के अनुसार इसमें एक्टर-एक्ट्रेस के बीच इंटीमेट सीन की प्लानिंग की गई है। इस सीन में होता यह है कि इंस्पेक्टर विजय बहुत गुस्से में रहता है और उसे सेक्स की जरूरत महसूस होती है।
 
अपूर्व लखिया इस फिल्म के डायरेक्टर हैं। 1973 में बनी फिल्म 'जंजीर' के डायरेक्टर प्रकाश मेहरा थे और इसमें अमिताभ-जया की जोड़ी थी। इसकी रीमेक के प्रोड्यूसर प्रकाश मेहरा के बेटे अमित हैं।


अपूर्व लखिया ने इस मामले पर कुछ भी खुलासा करने से इंकार किया लेकिन अमित मेहरा ने इस बारे में कहा कि नई जंजीर पहले के मुकाबले ज्यादा सेक्सी होगी। उनका कहना है,'उस समय की नैतिकता के अलग पैमाने थे। और, आज कुछ और हैं। दो लोग प्यार कर सकते हैं, एक छत के नीचे रह सकते हैं और सेक्स भी कर सकते हैं। अगर, हम दोनों को लिव इन रिलेशनशिप में बिना किसी इंटीमेसी के दिखाते तो दर्शक हमपर हंसते।'


राम चरन की शादी होनेवाली है और वह इस बात के बारे में कोई परवाह नहीं करते कि प्रशंसक उनके बारे में क्या सोचेंगे। उनका कहना कि काम तो काम है। लिजेंडरी एक्टर चिरंजीवी के इस सुपरस्टार बेटे ने यह बताया कि शादी को एक्टिंग के रास्ते में बैरियर नहीं बनना चाहिए। 'मैं जानता हूं कि इंटीमेट सीन की शूटिंग के दौरान कितना करना है और क्या नहीं करना है?'


वैसे, इस फिल्म में राम चरन ने सिर्फ सेक्स सीन ही नहीं किया है। इसमें उनके कई एक्शन सीन्स भी हैं।


अब, सबको रामचरन और प्रियंका के बीच इस इंटीमेट सीन देखने का इंतजार रहेगा।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment