मुंबई। पूर्व मिस वर्ल्ड और फिल्मों में काम कर चुकीं युक्ता मुखी घरेलू हिंसा की शिकार हो गई हैं। उन्होंने अपने पति प्रिंस तुली के खिलाफ मारपीट की शिकायत थाने में दर्ज करवाई है। मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन पर दर्ज करवाई गई शिकायत में कहा गया है कि उनका पति अक्सर उनकी पिटाई करता है। इस संबंध में पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ इंस्पेक्टर हरीशचंद्र वाटकर ने बताया कि युक्ता मुखी ने आरोप लगाया है कि प्रिंस तुली अक्सर उन्हें परेशान करता रहता है। आए दिन मारपीट करता है। मां ने लगाया क्रिकेटर पर घरेलू हिंसा का आरोप