BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> YRF Manages To Get Salman And Shah Rukh Khan Toget

'एक था टाइगर' के साथ शाहरुख़ की फिल्म का टीजर दिखाने पर गुस्साए सलमान

dainikbhaskar.com | Aug 14, 2012, 15:50PM IST
 
 

सलमान खान और शाहरुख़ खान की टशन से पूरी दुनिया वाकिफ है. मगर उनके फैंस के लिए एक खुशखबरी है. यशराज फिल्म्स इन दोनों को एक साथ लाने में कामयाब हो गया है. यह दोनों रियल लाइफ नहीं बल्कि सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई पड़ेंगे. दरअसल शाहरुख़ खान की अगली यशराज फिल्म का टीजर सलमान की 15 अगस्त को रिलीज़ हो रही फिल्म 'एक था टाइगर' के साथ दिखाया जाएगा.

करीबी सूत्रों की माने तो शाहरुख़ की फिल्म के इस बीस सेकंड के टीजर को दिखाए जाने से सलमान काफी नाराज हो गए हैं. वह नहीं चाहते की उनकी फिल्म के साथ यह ट्रेलर दिखाया जाए. मगर फिल्म मेकर और डिस्ट्रीब्यूटर ने सलमान की नाराजगी की परवाह न करते हुए इस टीजर को दिखाने का फैसला कर लिया है. वैसे सलमान ने ऐसा पहली बार नहीं किया है.

इससे पहले भी 'बॉडीगार्ड' की रिलीज़ के दौरान उन्होंने डिस्ट्रीब्यूटरों पर दबाव बनाया था कि वह फिल्म के साथ 'डॉन 2' का प्रोमो न दिखाएं. सलमान की वजह से तब 'डॉन 2' का ट्रेलर नहीं दिखाया गया था और इसकी जगह कारन जौहर की फिल्म 'अग्निपथ' का ट्रेलर दिखाया गया था.
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment