BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> Yash Chopra, The 'King Of Romance' Passes Away

फव्वारे के मच्छर ने ली यश चोपड़ा की जान?

1 of 20 Photos
मुंबई. सैफ-करीना की शादी (देखें पूरा एल्‍बम) का जश्‍न मना रहे बॉलीवुड में अब मातम पसरा है। पर्दे पर रोमांस रचने वाले फिल्म निर्देशक यश चोपड़ा पंचतत्‍व में विलीन हो गए हैं। बेटे आदित्‍य चोपड़ा ने सोमवार को उन्‍हें मुखाग्नि दी।
 
इसी बीच यश चोपड़ा की मौत को लेकर भी विवाद हो गया है। बीएमसी ने लीलावती अस्पताल को नोटिस भेजकर यश चोपड़ा की मौत के बारे में जानकारी मांगी है। वहीं बीएमसी ने यह भी कहा है कि यश चोपड़ा के सैट और घर पर पानी के फव्वारों में डेंगू के मच्छर होने की बात भी कही है। 
 
दरअसल डेंगू जैसे मामलों में किसी व्यक्ति की मौत होने पर अस्पताल को 24 घंटों के भीतर स्थानीय सिविक अथॉरिटी को जानकारी देनी होती है ताकि इस तरह के मामलों पर काबू पाया जा सके। अब बीएमसी ने लीलवाती अस्पताल को नोटिस भेजकर यश चोपड़ा की मौत का कारण और इसकी जानकारी अथॉरिटी को न देने के बारे पूछा है। 

इससे पहले पूरा बॉलीवुड उन्‍हें श्रद्धांजलि (देखें तस्‍वीरें) देने के लिए उमड़ पड़ा। शाहरुख और अमिताभ इस दुख की घड़ी में पूरी तरह चोपड़ा परिवार के साथ रहे। चोपड़ा ने ही शाहरुख को बॉलीवुड का किंग बनाया और अमिताभ को फिल्‍मी परदे पर तरह-तरह के शेड्स दिए। प्रियंका चोपड़ा ने यश को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, 'अब मोहब्‍बत का भी दिल टूट गया है।' (अमिताभ बच्‍चन, शाहरुख खान से लेकर आनंद्र महिंद्रा तक ने श्रद्धांजलि दी)
चोपड़ा का रविवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में निधन हो गया था। डेंगू बुखार की वजह से 13 अक्टूबर को उन्हें हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। चोपड़ा के परिवार में पत्नी पामेला चोपड़ा और दो लड़के (आदित्य, उदय) हैं। उनकी मौत के बाद से ही शाहरुख खान लगातार परिवार के साथ हैं। चोपड़ा की बदौलत ही बॉलीवुड में आज मुकाम बना पाने वाले शाहरुख को उनकी मौत से गहरा सदमा लगा है। वह जब लीलावती अस्पताल की 11वीं मंजिल पर इंटेंसिव केयर यूनिट में पहुंचे तो अपने सामने यश जी का पार्थिव शरीर देख कर खुद पर काबू नहीं रख पाए। भरी आंखों के साथ शाहरुख ने यश जी के माथे को चूमा। 
 
जब अस्पताल से यश चोपड़ा के पार्थिव शरीर को जुहू स्थित उनके घर ले जाया गया, तब एंबुलेंस में शाहरुख ही उनके साथ थे। आदित्य, उदय चोपड़ा, पामेला चोपड़ा और रानी मुखर्जी निजी कार से घर पहुंचे। वहां कुछ देर रखने के बाद पार्थिव शरीर को वाईआरएफ स्‍टूडियो में रखा गया।
 
यश चोपड़ा ने 22 फिल्मों का निर्देशन किया। ‘जब तक है जान’ फिल्म के बाद उन्‍होंने संन्यास का ऐलान किया था। यह फिल्म 19 नवंबर को रिलीज होगी। यश ने 1975 में फिल्म ‘दीवार’ के बाद अमिताभ बच्‍च्‍ान को यंग एंग्रीमैन के रूप में पहचान दिलाई।
 
इसे भी पढ़ें :

यश चोपड़ा के अंतिम दर्शन करने पहुंचे बॉलीवुड स्टार्स, देखिए तस्वीरें

अमिताभ की काली रात और फिर मुहब्बतें

देखिए यश चोपड़ा की फिल्मों के मोस्ट रोमांटिक गाने

 

आपकी राय

 

यश चोपड़ा को आप किस तरह याद करना चाहेंगे? शाहरुख के किंगमेकर के रूप में, या रोमांस के किंग के रूप में? उनके लिए अपना श्रद्धांजलि संदेश लिखें...


आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment