विज्ञापन
 
 
 
 
 

'पॉर्न स्टार सन्नी अपने पाप धोने के लिए आईं हैं भारत?'

 
Source: Agency   |   Last Updated 3:51 PM (12/01/2012)
 
 
 
 
टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 5 के माध्‍यम से घर-घर में जगह बनाने वाली पॉर्न स्टार सन्नी लियोन इन दिनों साथी कंटेस्टेंट व टीवी कलाकार अमर उपाध्‍याय के निशाने पर हैं। टीवी एक्टर इस इंटरनेशनल पॉर्न स्टार से बहुत नाराज हैं। उनकी नाराजगी का कारण यह है कि बिग बॉस के घर में एक टास्क के दौरान सन्नी ने अमर पर जबरदस्ती छूने का आरोप लगाया था जिससे उनकी इमेज खराब हुई।



अमर ने कहा कि सन्नी ने मुझपर इल्‍जाम लगाया है कि मैंने उसके हाथों को चूमा था। लेकिन ऐसा मैंने एक टास्‍क के तहत किया था। और फिल्म जिस्‍म 2 में क्या होगा। वहां तो हाथ नहीं बहुत कुछ किस करेंगे। वे भारतीयों को बेवकूफ बना रही हैं। उन्हें इस तरह से एक फैमिली शो में लाना इंडियम कल्चर के लिए अच्छा नहीं है।



अमर ने कहा कि क्या सन्नी लियोन भारत अपने पाप धोने आई हैं। वे यहां क्या करने आईं हैं इस बारे में मैं कुछ नहीं बोलना चाहता, लोग समझदार हैं और सन्नी का इतिहास सभी को पता है। उसे बिग बॉस में जगह देना भारतीय सभ्‍यता से समझौता करने के समान है। सन्नी के भारत आने से यहां के बच्‍चों के साइकिक पर असर हुआ है।



पिछले 18 सालों से मैं इस इंडस्‍ट्री में हूं। लेकिन किसी ने मुझपर ऐसा इल्‍जाम नहीं लगाया। सन्नी ने ऐसा सिर्फ पब्लिसिटी के लिए किया है। वह भारत इसी मकसद से आई है।


 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
5 + 6

 
 
(4)
Latest | Popular
 
 
विज्ञापन
 
 
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

Amazing Body Paintings
Controversies that rocked B-town
Just Added

करियर कॉलेज में फेयरवेल पार्टी के दौरान स्टूडेंट्स ने बिखेरे रंग
Bollywood Stars at Cannes
 
 
 
विज्ञापन
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment